---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ के चौधरी असलम की लग्जरी लाइफ देख उड़ जाएंगे होश, करोड़ों की दौलत और आलीशान बंगला, जीते हैं शाही जिंदगी

'धुरंधर 2' ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है, हर दिन फिल्म कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है, ऐसे में आइए आज आपको फिल्म में चौधरी असलम का किरदार निभाने वाले संजू बाबा के शाही अंदाज की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं.

संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म में उनके निभाए गए, चौधरी असलम के किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं, उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त ने 'धुरंधर 2' के लिए करीब 9-10 करोड़ रुपये फीस ली है. वहीं उनकी कुल संपत्ति लगभग 295 करोड़ रुपये बताई जाती है. ऐसे में उनका शाही अंदाज में जीना कोई हैरानी की बात नहीं है.

मुंबई में स्थित उनका आलीशान घर किसी महल से कम नहीं है. करीब 50 करोड़ रुपये की कीमत वाला ये बंगला बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है. घर के हर कोने में लग्जरी और क्लास का परफेक्ट मेल देखने को मिलता है.

खास बात ये है, कि इस घर की देखभाल उनकी पत्नी मान्यता दत्त खुद करती हैं. संजय दत्त के घर का इंटीरियर काफी एस्थेटिक है. लाइट कलर की दीवारें, बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स और शानदार फर्नीचर घर को रॉयल लुक देते हैं.

ड्रॉइंग रूम में संजय दत्त की तस्वीरें लगी हुई हैं, जो उनके स्टारडम की झलक दिखाती हैं. घर में एक बड़ा और भव्य मंदिर भी है, जहां संजय दत्त अपने परिवार के साथ नियमित रूप से पूजा-हवन करते हैं.

इतना ही नहीं, उन्होंने अपने माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त की तस्वीरों को भी खास जगह दी है, जो उनके परिवार के प्रति लगाव को दिखाती है. उनके घर की बालकनी और छत भी बेहद खास है. छत को खूबसूरती से सजाया गया है, और वहां से शानदार व्यू देखने को मिलता है.

त्योहारों के दौरान, खासकर दिवाली पर पूरा घर रोशनी और कैंडल्स से जगमगा उठता है. संजय दत्त ने अपने घर के एक खास हिस्से को कोहिनूर रूम नाम दिया है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी.

इसके अलावा उनकी मॉडर्न किचन भी किसी फाइव स्टार होटल जैसी लगती है. फिलहाल, 'धुरंधर 2' में चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाने वाले संजय दत्त असल जिंदगी में भी किसी किंग से कम नहीं हैं. उनकी लग्जरी लाइफ और शानदार घर उनके रुतबे और स्टाइल का साफ सबूत है.