---विज्ञापन---
Ranveer Singh या Ranbir Kapoor, कौन है बॉक्स ऑफिस का असली धुरंधर?

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ से दुनियाभर में तहलका मचा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें और रणबीर कपूर को लेकरफ जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है. फैंस अपने चहेते स्टार को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं. फैंस दोनों एक्टर्स को इस दौर का सबसे बड़ा सुपरस्टार बता रहा हैं. आइए आज दोनों स्टार्स के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं. जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कौन आगे है, रणवीर सिंह या रणबीर कपूर?

इन दिनों हर जगह बात सिर्फ रणवीर सिंह की हो रही हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बाद रणवीर का करियर पूरी तरह से बदलने जा रहा है. फैंस लगातार रणवीर सिंह की तारीफ कर रह हैं. लेकिन कपूर खानदान के लाडले रणबीर कपूर किसी से कम नहीं हैं. 18 साल से इंडस्ट्री में छाए रणबीर अबतक कई शानदार फिल्में दे चुके हैं. वहीं रणवीर सिंह को बॉलीवुड में आए हुए करीब 15 साल हुए हैं.

अपने 18 साल के बॉलीवुड करियर में रणबीर कपूर की कुल 9 फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. वहीं उनकी फिल्म 'एनिमल', 'संजू' और 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1' ऐसी हैं, जो 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पाई हैं.

अबतक अपने करियर में रणबीर ने लगभग 15 सफल फिल्में दी हैं. इनमें एनिमल, संजू, ये जवानी है दीवानी, बर्फी, राजनीति और अजब प्रेम की गजब कहानी जैस फिल्में सुपरहिट रही हैं. इसके अलावा ऐ दिल है मुश्किल, ब्रह्मास्त्र पार्ट 1, रॉकस्टार, तू झूठी मैं मक्कार, वेकअप सिड, और बचना ए हसीनो उनके करियर की एवरेज फिल्में हैं. रणबीर की फ्लॉप फिल्मों में सांवरिया, जग्गा जासूस, शमशेरा, बॉम्बे वेलवेट, अनजाना-अनजानी, रॉय और तमाशा शामिल हैं.

अब बात करें रणवीर सिंह की तो अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ और 'धुरंधर 2' के साथ रणवीर नए इतिहास बनाते दिख रहे हैं. उन्होंने में करियर में कुल 10 ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. 'धुरंधर 2' उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

रणवीर सिंह की 200 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में धुरंधर 2, धुरंधर (पार्ट 1), पद्मावत और सिंबा शामिल हैं. अपने 15 साल के करियर में लगभग 12 हिट फिल्में दी हैं, जिनमें धुरंधर 2, धुरंधर, पद्मावत, सिंबा, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला राम-लीला, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, और बैंड बाजा बारात जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं.

उनकी सुपरफ्लॉप फिल्में जयेशभाई जोरदार और सर्कस रही हैं. इसके अलावा 83, दिल धड़कने दो और लेडीज वर्सेज रिकी बहल एवरेज रही हैं. वहीं हाल ही में आई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रणवीर सिंह की किस्मत बदलने का काम कर रही हैं. फिल्म ने महज छह दिन में ही रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.