---विज्ञापन---
क्या Dhurandhar 2 तोड़ पाएगी इस 2000 करोड़ी फिल्म का रिकॉर्ड? जानें क्या कहता है इसका गणित

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म का सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और मूवी का हर छोटा बड़ा सीन खूब वायरल भी हो रहा है. इतना ही नहीं फिल्म के पहले दिन से शोज फुल जा रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 102 करोड़ की शानदार ओपनिंग से शुरुआत की है. इसके साथ ही फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह से मूवी ने पहले दिन 145 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया है. इस तरह से यह पहली बॉलीवुड मूवी बन गई है, जिसने ओपनिंग डे पर इतना बड़ा कलेक्शन किया है.

इसके अलावा फिल्म ने दूसरे फिल्म ने 80 करोड़ का कलेक्शन किया. इतना ही नहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 113 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया है. फिल्म ने अभी तक भारत में कुल तीन दिनों में 339.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और मूवी ने दुनिया भर में 501.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह के शानदार कलेक्शन को देखते हुए लोग उम्मीद कर रहे हैं क्या धुरंधर 2000 करोड़ कमाने वाले दंगल का कलेक्शन तोड़ पाएगी.

दरअसल, आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा नजर आईं थी. यह मूवी हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट के बारे में है, जो परिवार की खातिर अपना कुश्ती का सपना छोड़ देते हैं. लेकिन फिर बाद में वो अपनी बेटियों को पहलवान बनाते हैं, जो देश का नाम रोशन करती हैं.

दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बेहतरीन कहानी के कारण शानदार परफॉर्म किया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 29.78 करोड़ कमाए थे. भारत में 538 तक का कलेक्शन किया था. इसके अलावा मूवी ने सबसे ज्यादा कमाई चाइना में की थी. यहां पर इस फिल्म ने 1200 से 1300 करोड़ तक का कलेक्शन किया था. इस तरह से ये मूवी 2070 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी.

वहीं, धुरंधर 2 जिस रफ्तार के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. उसके बाद लोग उम्मीद जता रहे हैं कि यह दंगल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. क्योंकि धुरंधर के पहले पार्ट के बाद धुरंधर द रिवेंज को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है. इसी कारण फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ तीन दिनों में 500 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है. बता दें कि धुरंधर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था.