---विज्ञापन---
Ramayan से लीक हुआ रणबीर कपूर और साई पल्लवी का नया लुक? जिस पर टीवी के ‘राम’ का रिएक्शन वायरल

Ranbir Kapoor and Sai Pallavi's New Look from Ramayan Leaked?: बॉलीवुड रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' को लेकर बिजी चल रहे हैं. रणबीर कपूर भगवाना श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही है. हाल ही में 'रामायण' के सेट से कथित तौर पर कुछ तस्वीरें हुई है. जिसको लेकर टीवी के राम ने एक बड़ा खुलासा किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

इस बार लीक हुई तस्वीरों में रणबीर कपूर राजा श्रीराम और साई पल्लवी महारानी माता सीता के रूप में दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में पहली बार दोनों एक्ट्रेस शाही पोशाक और आभूषण में सजे-धजे दिखाई दे रहे हैं. रणबीर के सिर पर मुकुट और पल्लवी राजसी आभूषणों से सजी हुई दिख रही हैं.

इस तस्वीर की पोस्ट में लिखा, 'रामायण से रणबीर और साई पल्लवी की लीक हुई तस्वीरें.' वहीं, बाकी की कई पोस्ट में दावा किया गया कि ये तस्वीरें फिल्म के राम-सीता विवाह के सीन के समय की हैं.

हालांकि, कुछ यूजर्स ने इन तस्वीरों को करीब से देखते हुए आशंका जताई है. एक यूजर ने कहा, 'राम-सीता की शादी तो फिल्म के पहले भाग में होगी, जिसकी शूटिंग पिछले साल पूरी हो गई थी. ये तस्वीरें अब कैसे सामने आ रही हैं?'

दूसर यूजर्स ने लिखा, 'ग्रोक से पूछा कि क्या ये तस्वीर एआई (RIS) का इस्तेमाल करके बनाई गई है, और एक्स चैटबॉट ने इसकी कन्फर्मेशन दी. ग्रोक ने जवाब दिया, "ये पुराने टीवी सीरियल 'सिया के राम' से ली गई फेस-स्वैप्ड एडिट है.'

इसी बीच, टीवी एक्टर आशीष शर्मा ने ऐसी ही एक 'लीक' तस्वीर शेयर करते हुए इस दावे का खंडन किया है. बता दे कि आशीष ने 2015-16 में स्टार प्लस के शो 'सिया के राम' में भगवान राम की भूमिका निभाई थी.

आशीष ने ग्रोक से मिले इस जवाब को सही बताया. उन्होंने कहा, 'ये फोटो शो में उनके एक सीन का इस्तेमाल करके बनाई गई है. उन्होंने उस सीन की असली तस्वीर भी शेयर की. उन्होंने लिखा, 'ये लीजिए. एक और 'असली' लीक हुई तस्वीर. एआई मेरे बालों को नहीं बदल सका.'