Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

‘मैं अब तगड़ा जवाब…’ रियल ‘जमील जमाली’ की आंखों में चुभ रही Dhurandhar 2, जानिए क्या बोले पाकिस्तानी नेता

Real Jameel Jamali on 'Dhurandhar 2': बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' पिछले 9 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए हैं. फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट आने के बाद भी लोगों के बीच इसका क्रेज बना हुआ हैं. 'धुरंधर द रिवेंज' में आदित्य धर ने क्लाइमैक्स में जो सरप्राइज दिया है, उसका सबसे गहरा असर पाकिस्तानी नेता नबील गबोल पर हुआ है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने भारत में 800 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 1100 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. लोगों ने फिल्म के क्लाइमेक्स को बहुत पसंद किया.

'धुरंधर 2' के क्लाइमेक्स में राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया जाता है, जिसमें पता चलता है कि जमील जमाली एक इंडियन एजेंट है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को ट्रोल किया जाने लगा.

फिल्म में जमील जमाली को लेकर सामने आया ये सच नबील गबोल के लिए काफी खराब साबित हुआ. जबसे फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई, तब से नबील गबोल कह रहे थे कि फिल्म में जमील जमाली का किरदार उन पर आधारित है.

वहीं, जब से 'धुरंधर 2' रिलीज हुई और जमील जमाली का इंडियन एजेंट वाला सच सामने आया है. तब से ही नबील गबोल की कोई की खबर सामने नहीं आई. वो अचानक ही कहीं गायब से हो गए थे.

अब फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन बीत गए हैं और अब जाकर नबील गबोल सामने आए हैं. नबील गबोल ने हाल ही में पाकिस्तान के एक क्रिएटर के साथ मिलकर उन्होंने 'धुरंधर 2' पर बात की.

इस दौरान नबील गबोल ने एक बार फिर कहा कि जमील जमाली का किरदार उन्हीं पर आधारित है. उन्होंने आगे कहा कि वो फिल्म 'धुरंधर 2' में दिखाई कहानी का तगड़ा जवाब देंगे.

First published on: Mar 28, 2026 05:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.