---विज्ञापन---
Netflix Trending in Pakistan: पाकिस्तान में धड़ल्ले से देखी जा रहीं ये 3 फिल्में, टॉप पे धुरंधर

Netflix Top Movies in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान को इंडियन काफी पसंद आती हैं. इन दिनों पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर भारतीय जासूसों की कहानियां काफी पसंद आ रही हैं. ये फिल्में ऐसी हैं, जो उनके खुद के मुल्क के खिलाफ है, लेकिन ऑडियंस इन्हें देखकर खूब एंजॉय कर रही है. इस लिस्ट में धुरंधर भी शामिल है.

पड़ोसी देश पाकिस्तान में भारतीय फिल्में जमकर देखी जाती हैं. इसका सीधा सुबूत आपको ओटीटी प्प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मिलो जाएगा. बीते कई हफ्तों से पकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ये टॉप इंडियन फिल्में देखी जा रही हैं. नेटफ्लिक्स पाकिस्तान के टॉप 10 मूवीज लिस्ट में तीन भारतीय फिल्में ऐसी हैं जो सीधे पाकिस्तान के खिलाफ वाली कहानी दिखाती हैं. इनमें से एक फिल्म तो लगातार 52 दिन से ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 है, जो हाल ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. ये फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. रिलीज के तुरंत बाद से फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 2 पर बनी हुई है.

दूसरी फिल्म है ‘धुरंधर’, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें एक भारतीय अंडरकवर एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकवाद को खत्म करने का काम करता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 52 दिन से लगातार ट्रेंडिंग में टॉप 5 में बनी हुई है.

तीसरी फिल्म है आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर ‘राजी’, जो साल 2018 में आई थी. इस फिल्म में आलिया भट्ट पाकिस्तान में भारतीय जासूस बनकर घुसती हैं. ये फिल्म भी कई दिनों से टॉप 10 में बनी हुई है और लगातार पाकिस्तान में देखी जा रही है.