---विज्ञापन---

ओटीटी पर गदर मचाने आ रहीं सस्पेंस-थ्रिलर से भरी ये धांसू फिल्में-सीरीज, इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा तगड़ा एंटरटेनमेंट

अगर आप 'धुरंधर 2' का हाई-वोल्टेज एक्शन देख चुके हैं और अब घर बैठे ओटीटी (OTT) पर कुछ धमाकेदार तलाश रहे हैं, तो मार्च का यह आखिरी हफ्ता (23-29 मार्च) आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर का जबरदस्त डोज मिलने वाला है.

ओ'रोमियो (O' Romeo) - अमेजन प्राइम वीडियो- शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 27 मार्च से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और नाना पाटेकर जैसे सितारों की लंबी फौज है. थिएटर में 110 करोड़ का बिजनेस करने के बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है.

काट्टान (Kaattaan) - जियो हॉटस्टार- दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज विजय सेतुपति की सस्पेंस थ्रिलर 'काट्टान' 27 मार्च से जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे रही है. एम. मणिकंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बेहद उलझे हुए मर्डर केस की कहानी है. फिल्म में विजय के साथ मिलिंद सोमन और वीजे पार्वती भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

मर्दानी 3 (Mardaani 3) - नेटफ्लिक्स- रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के अवतार में वापस लौट रही हैं. अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर 26 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म की कहानी इस बार पहले से कहीं ज्यादा डार्क और रोंगटे खड़े कर देने वाली होने वाली है.

डिटेक्टिव होल (Detective Hole) - नेटफ्लिक्स- विदेशी कंटेंट के शौकीनों के लिए 26 मार्च से नेटफ्लिक्स पर 'डिटेक्टिव होल' रिलीज हो रही है. यह एक नॉर्वेजियन क्राइम ड्रामा है, जिसमें ओस्लो शहर के खतरनाक मर्डर मिस्ट्री और पुलिस विभाग के अंदरूनी भ्रष्टाचार को दिखाया गया है. अगर आपको डार्क मिस्ट्री पसंद है, तो इसे मिस न करें.

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2 - जियो हॉटस्टार- 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' का दूसरा सीजन 24 मार्च से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. मैट मर्डॉक इस बार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक दुश्मनों और जबरदस्त हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट एक्शन के साथ वापसी कर रहे हैं.

First published on: Mar 23, 2026 06:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.