---विज्ञापन---
सिर्फ Dhurandhar 2 ही नहीं, सिनेमाघरों में आंधी लाएंगी ये फिल्में, दर्शकों को बेसब्री से है रिलीज का इंतजार

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कि काफी धमाकेदार था, जिसके कारण लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2000 करोड़ के पार का कलेक्शन करेगी. इसके अलावा साल 2026 में सिनेमाघरों में तमाम मूवीज रिलीज होने वाली हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

टॉक्सिक: यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक रणवीर सिंह की धुरंधर के बाद एक ऐसी फिल्म है, जिसका दर्शकों को इंतजार है. फिल्म में यश के अलावा तारा सुतारिया, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी. फिल्म पहले धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट चेंज करके 4 जून कर दी है. फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.

रामायण: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण की रिलीज का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दुबे जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. यह मूवी इस दीवाली को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दस्तक देगा.

पेड्डी: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी का भी लोग काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी. इसके अलावा यह मूवी 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.

दृश्यम 3: मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 का भी लोगों को लंबे वक्त से इंतजार है. इस फिल्म का तीसरा और आखिरी पार्ट 2026 में रिलीज होगा. फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

लव एंड वॉर: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म लव एंड वॉर एक रोमांटिक ड्रामा होने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे. यह फिल्म भी 2026 में रिलीज होगी. हालांकि अभी तक इसकी फाइनल रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

भूत बंगला: अक्षय कुमार की भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. लंबे वक्त के बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक साथ आए हैं. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.