---विज्ञापन---

न प्रभास, न दीपिका पादुकोण, न अमिताभ बच्चन, Kalki 2898 AD में 71 साल के इस एक्टर ने सबसे ज्यादा फीस

Kalki 2898 AD Highest Paid Actor: बॉलीवुड स्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की साल 2026 में आई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' एक बार फिर से सुर्खियों में है. आपको ये जानकर हैरानी होगी इस बार भी ये फिल्म अपने एक स्टार कास्ट की फीस को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है. आज हम इस फिल्म के एक ऐसे एक्टर के बारे में बताएंगे जिसने इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है.

साल 2024 में रिलीज हुई साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कई बड़े सितारों ने काम किया है.

नाग अश्विन के डायरेक्शन में इस फिल्म को लेकर सभी ऐसा लग रहा था कि प्रभास, अमिताभ बच्चन या दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा फीस दी गई होगी, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है.

फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर युगी सेतु ने बताया कि इस फिल्म के लिए एक्टर कमल हासन को सबसे ज्यादा फीस मिली होगी. युगी सेतु ने Indiaglitz से बात करते हुए कहा कि इस फिल्म के लिए कमल को 150 करोड़ रुपये दिए गए थे.

युगी ने कहा, 'कमल सर का कद ही ऐसा है. उन्हें 'कल्कि 2898 AD' के 20 दिनों के कॉल शीट के लिए 150 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. मैंने उनके जन्मदिन पर उनसे कहा था कि वह भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं.'

युगी ने आगे बताया कि कहानी में एक मजेदार मोड़ तब आया जब कमल ने उन्हें प्रोड्यूसर सी. अश्वनी दत्त से मिलवाया. युगी ने कहा, 'माफ कीजिए, मैं अपनी गलती सुधार लेता हूं. उन्होंने 20 लाख डॉलर हर दिन के लिए हैं.'

फिल्म में कमल हासन के किरदार को बहुत ही लिमिटेड स्क्रीन टाइम मिला था. इसके बावजूद पूरी कहानी में उनका किरदार बहुत ही महत्वपूर्ण है. हालांकि, इसके दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण नहीं होगी.

First published on: Mar 09, 2026 08:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.