Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

Munna Bhai MBBS से फेमस हुई ये एक्ट्रेस, भयानक दुर्घटना से करियर बर्बाद, अब करती हैं ये काम

आज आपको फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद ही बोल्ड और हसीन अदाकारा से मिलवा रहे हैं. एक ऐसी अदाकारा जिसने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में 'देख ले' गाने से रातोंरात तहलका मचा दिया था. इस एक्ट्रेस ने अपनी जीवन में काफी कुछ झेला. हसीना ने मौत को मात देकर वापस आई. वहीं अब ये हसीना बॉलीवुड से दूर गुमनाम जिंदगी जी रहीं हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

ना सिर्फ अपने डांस मूव्स बल्कि फुर्ती, कातिलाना अदाएं, और बेजोड़ एनर्जी से सबके दिल पर राज करने वाली इस अदाकारा का नाम मुमैत खान है, जिन्हें अधिकतर लोग मुन्ना भाई एमबीबीएस की 'देख ले गर्ल' के रूप में पहचानते हैं. बॉलीवुड में अपनी अदाओं से मुमैत खान ने तहलका मचा दिया था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्मी इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ी.

एक्ट्रेस मुमैत खान का संघर्ष छोटी उम्र से ही शुरू हुआ. 13 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था और 18 साल की उम्र में उन्होंने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में 'देख ले' आइटम सॉन्ग से रातोंरात छा गईं. इस गाने ने रातों-रात मुमैत को फेमस कर दिया, जिसके बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हुईं.

लेकिन अब समय काफी आगे निकल चुका हैं और फिल्म इंडस्ट्री क्या दर्शकों ने भी मुमैत को भुला दिया है. दरअसल, साल 2016 में मुमैत की एक दुर्घटना में दिमाग की नसें फट गईं, जिसके बाद एक्ट्रेस को 15 दिन कोमा में रहना पड़ा और जब उन्हें होश आया तो शरीर साथ नहीं दे रहा था. इसके बाद एक्ट्रेस का जीवन पूरी तरह बदल गया और वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं.

भले ही आज मुमैत सिनेमा से दूर हैं लेकिन आज एक सफल बिजनेस वीमेन बन चुकी है. वो खुद की मेकअप और हेयर ट्रेनिंग एकेडमी चलाती है. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं. यहां वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

बॉलीवुड के अलावा मुमैत ने साउथ इंडस्ट्री में खूब काम किया है. उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों कई बेहतरीन आइटम नंबर दिए थे. उन्होंने पोकिरी, मैसम्मा आईपीएस, 'मगधीरा', अरिंदम जैसी हिट फिल्मों में काम किया है.

First published on: Mar 28, 2026 03:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.