Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

रो-रोकर मोनालिसा ने बताई डायरेक्टर की गंदी हरकत, फिल्म के नाम पर इस हद तक पहुंच चुका था सनोज मिश्रा, वायरल गर्ल ने लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ से वायरल होकर इंटरनेट सेंसेशन बनी मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी की है, जिसके बाद से उनकी फिल्म के डायरेक्टर से लेकर उनके फैमिली मेंबर तक हर कोई सदमें में है, इस बीच मोनालिसा ने एक बार फिर सामने आकर चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

मनोरंजन जगत से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर इन दिनों सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने ही फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा भावुक हो गईं और रोते हुए उन्होंने अपने साथ हुए कथित गलत व्यवहार का खुलासा किया.

मोनालिसा का कहना है, कि फिल्म के नाम पर उन्हें कई बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया, जिससे वो मानसिक रूप से काफी परेशान हो गईं थीं.

मोनालिसा ने खुलकर आरोप लगाया, कि सनोज मिश्रा ने उन्हें करीब 10 बार गलत तरीके से छुआ. उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं, मेरे साथ क्या हुआ है. मुझे इंसाफ चाहिए.' इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी आरोप लगाया, कि डायरेक्टर फिल्म में काम दिलाने का लालच देकर लड़कियों के साथ गलत हरकतें करता है.

इस पूरे विवाद के बीच मोनालिसा की निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गई है. उन्होंने हाल ही में फरमान खान से शादी की है, जिसके बाद से विवाद और बढ़ गया है. परिवार और कुछ लोगों ने इस रिश्ते को लेकर सवाल उठाए, यहां तक कि लव जिहाद जैसे आरोप भी लगाए गए.

मीडिया से बात करते हुए, मोनालिसा ने कहा, कि उन्हें और उनके पति को लगातार धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने दावा किया, कि उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं, और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. हालात इतने खराब हो गए हैं, कि उन्होंने मदद नहीं मिलने पर आत्महत्या तक की बात कह दी.

वहीं, दूसरी तरफ सनोज मिश्रा ने अभी तक इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. हालांकि, इससे पहले उन्होंने कहा था, कि वो अब मोनालिसा के साथ काम नहीं करेंगे, और उनकी फिल्म पर इसका असर पड़ सकता है. ये मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, जिससे मनोरंजन इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं, कि आगे इस विवाद में क्या मोड़ आता है.

First published on: Mar 25, 2026 12:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.