---विज्ञापन---
मोनालिसा के झूठे दावों से सदमें में मां, रो-रोकर बोले पिता- जिहादियों के जाल में फंसकर ये…

महाकुंभ से वायरल हुईं एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से निकाह के बाद जहां उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं, वहीं अब उनके लगाए आरोपों ने मामले को और गरमा दिया है.

दरअसल, मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शूटिंग और ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. इस पर अब सनोज मिश्रा ने खुलकर जवाब दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद को निर्दोष बताया, और कहा, कि उन्होंने हमेशा मोनालिसा का भला सोचा. उनका कहना है, कि उन्होंने मोनालिसा को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन बदले में उन पर ही आरोप लगा दिए गए.

इस विवाद में नया मोड़ तब आया, जब मोनालिसा के परिवार ने भी उनके खिलाफ बयान दे दिया. उनके पिता जय सिंह ने सामने आकर कहा, कि उनकी बेटी के सभी आरोप झूठे हैं. उन्होंने बताया, कि सनोज मिश्रा ने हमेशा मोनालिसा को बेटी की तरह रखा और परिवार के साथ सम्मान से पेश आए.

मोनालिसा की चचेरी बहन नगमा ने भी उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने कहा, कि वो कई महीनों तक मोनालिसा के साथ रहीं, लेकिन ऐसा कुछ कभी नहीं देखा जैसा अब बताया जा रहा है. उनके मुताबिक, परिवार हमेशा साथ रहा और मोनालिसा कभी अकेली नहीं थीं.

परिवार ने ये भी कहा, कि मोनालिसा के आरोपों से वे बेहद परेशान हैं, और उनकी हालत खराब हो गई है. उन्होंने साफ कहा, कि वे किसी तरह का दिखावा नहीं कर रहे, बल्कि सच में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर, मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी को पूरी तरह कानूनी बताया है, और सरकार से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने ये भी कहा, कि उन्हें और उनके पति को बेवजह परेशान किया जा रहा है.

अब ये मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. एक तरफ मोनालिसा अपने आरोपों पर कायम हैं, तो दूसरी तरफ उनका परिवार और डायरेक्टर उन्हें झूठा बता रहे हैं. ऐसे में सच्चाई क्या है, ये तो मोनालिसा और उनका परिवार ही जानता है.