---विज्ञापन---
वायरल गर्ल मोनालिसा के 5 बड़े विवाद, छेड़छाड़ से लेकर लव जिहाद के आरोप तक, जानें हर मोड़ पर कब क्या हुआ?

महाकुंभ से वायरल होकर रातोंरात स्टार बनी मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी शादी, गंभीर आरोप और लगातार बढ़ते विवाद हैं. आइए आसान जानते हैं, उनकी जिंदगी के वो 5 बड़े मोड़ जिन्होंने उन्हें चर्चा में बनाए रखा.

महाकुंभ से मिली पहचान, साथ में शुरू हुए सवाल- साल 2025 के महाकुंभ में मालाएं बेचती एक लड़की की तस्वीरें वायरल हुईं, और मोनालिसा इंटरनेट सेंसेशन बन गईं. उनकी सादगी और खूबसूरती की खूब तारीफ हुई, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ग्लैमराइज करने का आरोप भी लगाया. यहीं से उनकी लाइमलाइट और विवादों की शुरुआत हुई.

फिल्मों में एंट्री और डायरेक्टर से जुड़ा विवाद- वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों के ऑफर मिले. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में मौका दिया, और ट्रेनिंग भी दिलाई, लेकिन बाद में मोनालिसा ने आरोप लगाया, कि शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार हुआ. उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार अनुचित तरीके से छुआ गया, लेकिन उस वक्त उन्होंने इसे नजरअंदाज किया.

उम्र को लेकर उठा बड़ा विवाद- मामला तब और बढ़ गया, जब उनकी शादी की खबर आई. कुछ लोगों ने दावा किया, कि महाकुंभ के समय वो नाबालिग थीं. इस पर मोनालिसा ने सामने आकर अपनी उम्र 18 साल बताई और दस्तावेज भी दिखाए. उम्र को लेकर ये विवाद उनकी शादी को लेकर बड़ा मुद्दा बन गया.

शादी और लव जिहाद का विवाद- 11 मार्च 2026 को मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से शादी कर ली थी. शादी के बाद सोशल मीडिया पर लव जिहाद के आरोप लगने लगे. कुछ लोगों ने इसे साजिश बताया, जबकि मोनालिसा ने साफ कहा, कि ये उनकी मर्जी से किया गया प्यार और शादी है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया, कि परिवार उन्हें दूसरी शादी के लिए दबाव बना रहा था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप- हाल ही में कोच्चि में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ कई बार गलत हरकत हुई. वहीं, सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए, इसे साजिश बताया.

बहरहाल, मोनालिसा की कहानी सिर्फ एक वायरल स्टार की नहीं, बल्कि विवादों, आरोपों और निजी फैसलों के बीच फंसी एक जिंदगी की भी है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि इन आरोपों और विवादों पर आगे क्या सच सामने आता है.