---विज्ञापन---

वो एक्ट्रेस, जिसने कभी फुटपाथ पर ब्यूटी प्रोडक्ट बेच किया गुजारा, 7 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

फिल्मी दुनिया में नाम कमाना कोई आम बात नहीं. इस सफर कई उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं. सालों संघर्ष करना पड़ता है. अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको एक ऐसी ही टॉप अदाकारा के बता रहे हैं, जिन्होंने बचपन से ही संघर्ष किया और आज टीवी दुनिया की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस ने तमाम मुश्किलों का सामना किया लेकिन आज अपना मुकाम हासिल कर लिया है.

अपने करियर में इस एक्ट्रेस ने ढेरों मुश्किलों का सामना किया लेकिन आज अपना मुकाम हासिल कर लिया है. एक ऐसी अदाकारा जिनका बचपन आसान नहीं था. 7 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस को अपनी मां के साथ घर छोड़ना पड़ा, क्योंकि उनकी मां एक बेटा पैदा नहीं कर पाई थीं.

हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की, जो अपने टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से देशभर फेमस हैं. स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 1998 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया.

साल 2000 में उन्होंने 'हम हैं कल आज कल और कल' सीरियल से शुरुआत की. करीब 15 सालों तक वो टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी रहीं. उनका शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' देशभर में पसंद किया जाता था. उन्होंने तुलसी के किरदार को सबसे यादगार बना दिया, जिसे दर्शक आज भी पसंद करते हैं.

स्मृति ईरानी 'रामायण', 'विरुद्ध', 'तीन बहुरानियां', 'मनीबेन.कॉम' और ऐसे ही कई दूसरे शो का हिस्सा रही हैं. वहीं बीच में उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अब वो राजनीति में हैं. साल 2003 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइन किया.

अपने पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर स्मृति ईरानी ने टीवी पर वापसी की है. उनकी कुल संपत्ति लगभग 17.4 करोड़ रुपये है. उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो, उनकी शादी ज़ुबिन ईरानी से हुई है. उनके दो बच्चे हैं.

First published on: Mar 24, 2026 03:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.