---विज्ञापन---
‘Dhurandhar 2’ में नवाज शरीफ का रोल करने वाला एक्टर कौन? पाकिस्तान से है कनेक्शन

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक्शन और थ्रिलर के साथ-साथ जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है फिल्म के किरदारों की सटीक कास्टिंग. फिल्म में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री से प्रेरित 'नवाब शफीक' का किरदार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. इस रोल को निभाने वाले एक्टर मशहूर अमरोही का कनेक्शन असल जिंदगी में भी सरहद पार से जुड़ा हुआ है.

दिग्गज फिल्मकार कमाल अमरोही के पोते- मशहूर अमरोही भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सय्यैद आमिर हैदर कमाल नकवी (कमाल अमरोही) के पोते हैं, जिन्होंने 'पाकीजा' और 'महल' जैसी कालजयी फिल्में बनाई थीं. मशहूर के रगों में सिनेमा और साहित्य का खून दौड़ रहा है, जो उनकी अदाकारी में साफ झलकता है.

जौन एलिया और रईस अमरोहवी से कनेक्शन- मशहूर अमरोही का पाकिस्तान से एक गहरा और बौद्धिक रिश्ता है. पाकिस्तान के मशहूर शायर और लेखक जौन एलिया और रईस अमरोहवी, कमाल अमरोही के कजिन भाई थे. इस लिहाज से मशहूर अमरोही रिश्ते में जौन एलिया के पोते (Grand-nephew) लगते हैं. निर्देशक आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' ही है कि उन्होंने ऐसे कलाकार को चुना जिसका पारिवारिक जुड़ाव सीधे तौर पर सरहद पार के इतिहास से है.

'मेजर इकबाल' के लिए दिया था ऑडिशन- एक दिलचस्प खुलासे में मशहूर ने बताया कि उन्हें 'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल के लिए बुलाया गया था. उन्होंने जो डायलॉग्स पढ़े और जिस किरदार के लिए तैयारी की, वह एक फौजी अफसर का था. उन्होंने 'नवाब शफीक' के लिए कभी ऑडिशन ही नहीं दिया, लेकिन आदित्य धर ने उनके व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें देश के प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण रोल सौंप दिया.

फिल्म मेकिंग से की थी शुरुआत- मशहूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर नहीं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने साल 2004 की सुपरहिट फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में डेविड धवन को असिस्ट किया था. इसके बाद 2008 में उन्होंने फिल्म 'हम से है जहां' को खुद लिखा, निर्देशित किया और उसमें अभिनय भी किया. हालांकि, उन्हें असली पहचान इमरान हाशमी की 'क्रूक', यशराज फिल्म्स की 'वॉर' और हालिया सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' से मिली.

आदित्य धर का विजन और फिल्म का मकसद- मशहूर अमरोही के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर 2' केवल एक एक्शन मूवी नहीं है, बल्कि यह हमारे पड़ोसी मुल्क की साजिशों और भारत की जवाबी कार्रवाई की एक कड़वी सच्चाई पेश करती है. आदित्य धर ने उन्हें समझाया था कि यह फिल्म उस बदले की भावना और रीयल-टाइम ऑपरेशन्स को दिखाने के बारे में है, जिनके बारे में आम जनता को ज्यादा जानकारी नहीं होती.