---विज्ञापन---

सिर्फ मलाइका अरोड़ा ही नहीं, अपने से छोटी उम्र के लड़कों पर दिल हार चुकी हैं ये हसीनाएं

प्यार एक ऐसा एहसास होता है, जहां अक्सर ही लोग उम्र,कद, पैसा आदि किसी भी चीज को महत्व नहीं देते हैं. कई बार देखा गया है कि एक्टर और एक्ट्रेस खुद से छोटी उम्र के शख्स पर फिदा हो जाती हैं. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपने से छोटी उम्र की लड़कों पर दिल हार बैठी थीं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

मलाइका अरोड़ा: मलाइका अरोड़ा ने अपने तलाक के बाद एक्टर अर्जुन कपूर को लंबे वक्त तक डेट किया है. अर्जुन मलाइका से 12 साल छोटे हैं और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था. हालांकि एक साल पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया. वहीं, इन दिनों मलाइका का नाम सोराब बेदी से जुड़ रहा है, जो कि उम्र में उनसे काफी छोटे हैं. हालांकि उनके साथ डेटिंग की खबरों पर उन्होंने साफ इनकार किया है.

प्रियंका चोपड़ा: लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नाम भी शामिल है. निक और प्रियंका की उम्र में 10 साल का गैप है. लेकिन जब उनकी शादी हुई तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया और कई सवाल भी उठाए. हालांकि आज कपल अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं. कपल की एक बेटी भी है.

उर्मिला मातोंडकर: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी खुद से 10 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी. हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है.

सुष्मिता सेन: लिस्ट में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल है. सुष्मिता सेन खुद से 16 साल छोटे एक्टर और मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं और अक्सर ही दोनों साथ नजर आते हैं.

ऐश्वर्या राय: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी. अभिषेक ऐश्वर्या से 2 साल छोटे हैं.

First published on: Mar 27, 2026 04:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.