---विज्ञापन---

‘जब से मेरी जिंदगी…’ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में माहीका शर्मा ने किया हार्दिक पांड्या को Kiss, ऐसा था किक्रेटर का रिएक्शन

Mahieka Sharma kisses Hardik Pandya: स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. हार्दिक पांड्या ने आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और भारत में एक बड़ा योगदान दिया. लेकिन हार्दिक इस समय अपने खेल के साथ-साथ अपने रोमांटिक मोमेंट की वजह से भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं.

दरअसल, भारत के टी20 वर्ल्डकप जीतने के बाद हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड में इस बड़ी जीत का जश्न मनाया. इस दौरान उनके बीच एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक मोमेंट हुआ.

हार्दिक और माहीका के इस रोमांटिक मुमेंट की कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें माहीका दौड़कर हार्दिक के पास आईं और उन्हें गले लगाकर उनके गाल पर एक प्यारी सी Kiss की.

माहीका के Kiss करने के बाद हार्दिक खुशी से झूमते नजर आए. इस रोमांटिक मोमेंट के बाद हार्दिक ने दिल खोलकर माहीका की तारीफ की और उन्हें अपना 'लकी चार्म' बताया.

हार्दिक ने माहीका की तारीफ करते हुए कहा, 'जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है, मैं सिर्फ जीतता ही जा रहा हूं.' कई तस्वीरों में हार्दिक और माहीका को जीत का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं.

भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद होस्ट ब्रॉकस्टर से बात करते हुए हार्दिक ने कहा, 'यह वो जीत है जिसके लिए मैं हमेशा जीता आया हूं. इसी वजह से मैंने क्रिकेट खेला है. मैं ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं. मैं जितनी हो सके उतनी ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं.'

हार्दिक ने आगे कहा, 'इसमें बहुत मेहनत लगती है. सिर्फ बातें नहीं, बल्कि बहुत मेहनत करनी पड़ती है. मेहनत करो, चुप रहो, अच्छे इंसान बनो. 2024 में मैंने कहा था कि मैं जिन भी ट्रॉफियों के लिए खेलूंगा, उन्हें जीतूंगा.'

First published on: Mar 09, 2026 11:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.