---विज्ञापन---
12 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने सीखी थी ड्राइविंग, दिलीप कुमार से था प्यार, 36 की उम्र में गई जान

बॉलीवुड की हसीना को देखते ही लोग दीवाने हो जाते थे. एक ऐसी सुपरस्टार, जिसकी एक मुस्कान पर पूरी दुनिया फिदा थी. उनके चेहरे की मासूमियत और अदाकारी ने उन्हें सिनेमा में अलग जगह दिलाई. बचपन से ही एक्ट्रेस ने अपनी पहचान बनाई. महज 12 साल की उम्र में ड्राइविंग सीखकर एक्ट्रेस ने उस जमाने में कमाल कर दिया था. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सबसे मशहूर और चर्चित अदाकारा मधुबाला की, जिनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था. उनका असली नाम मुमताज जहां देहलवी था. मधुबाला के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे में उन्हें 9 साल की उम्र में ही काम करना पड़ा. फिल्म 'बसंत' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्ट्रेस ने अपना करियर शुरू किया.

आगे चलकर मधुबाला हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस के रूप में उभरीं. उन्होंने 1947 में 'नील कमल' जैसी फिल्मों में काम किया, जिसमें उनका नाम बदलकर 'मधुबाला' कर दिया गया. मधुबाला काफी खुले विचारों की थीं. महज 12 साल की उम्र में उन्होंने ड्राइविंग सिख ली थी.

'महल', 'फागुन', 'हावड़ा ब्रिज', 'काला पानी' और 'चलती का नाम गाड़ी' जैसी फिल्मों में आज भी मधुबाला को देखकर दर्शक खिलखिला उठते हैं. उन्होंने राजकपूर, दिलीप कुमार, अशोक कुमार और देवानंद जैसी सभी सुपरस्टार्स संग काम किया.

फिल्म मुगल-ए-आजम ने उन्हें एक अलग पहचान दी. उनकी और दिलीप कुमार की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसी के साथ मधुबाला को दिलीप कुमार से प्यार हो गया. दोनों का रिश्ता गहरा था, लेकिन परिवार की वजह से अलगाव हो गया. बाद में मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी की.

अपने जीवन में एक्ट्रेस ने कई गम झेले. 1960 के दशक में पता चला कि उनके दिल में छेद है. इसके कारण उनके शरीर में खून की मात्रा बढ़ने लगी और कई बार उनकी सेहत गंभीर रूप से खराब हो गई. इसके बाद मधुबाला की तबियत लगातार बिगड़ती गई. 23 फरवरी 1969 को 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.