---विज्ञापन---

‘Dhurandhar 2’ के क्लाइमेक्स में जसकीरत ने अपनी मां को लगाया गले! AI के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी बुरी तरह झकझोर रही है. फिल्म का इमोशनल क्लाइमेक्स, जहां रणवीर का किरदार अपनी मां से मिलते-मिलते रह जाता है, थिएटर्स में लोगों की आंखें नम कर रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर अब एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो ने उस अधूरी मुलाकात को पूरा कर फैंस का दिल जीत लिया है.

मां से नहीं मिल पाते जसकीरत सिंह रांगी- फिल्म के असली सीन में दिखाया गया है कि जसकीरत (रणवीर सिंह) सालों के लंबे इंतजार के बाद अपने गांव पहुंचता है, लेकिन अपनी मां और बहन से मिले बिना ही उसे वापस लौटना पड़ता है. यह सीन इतना भावुक है कि थिएटर में बैठी ऑडियंस अपने आंसू नहीं रोक पाती.

AI ने बदला फिल्म का 'रूह कंपाने वाला' सीन- हालांकि अब सोशल मीडिया पर एक वायरल AI एडिटेड वीडियो में जसकीरत को अपनी मां से मिलते और उन्हें गले लगाते दिखाया गया है, जिसे देख फैंस भावुक हो रहे हैं.

"जो आदित्य धर ने नहीं किया, वो AI ने कर दिखाया"- सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "कितना सुकून है इन्हें मिलते हुए देखना", वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, "जो डायरेक्टर आदित्य धर ने नहीं किया, वो AI ने कर दिखाया." कई फैंस का मानना है कि फिल्म में यह मुलाकात अधूरी छोड़ना सबसे दुखद हिस्सा था, जिसे इस वीडियो ने मरहम लगा दिया है.

पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर 'आंधी'- 'धुरंधर 2' की कमाई के आंकड़े होश उड़ा देने वाले हैं. फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में भारत में 468 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई की.

रणवीर सिंह की परफॉरमेंस की चौतरफा तारीफ- फिल्ममेकर्स और क्रिटिक्स रणवीर सिंह को इस दौर का सबसे 'शानदार एक्टर' बता रहे हैं. जासूसी और एक्शन के बीच मां-बेटे के इस इमोशनल एंगल ने रणवीर की एक्टिंग में एक नई गहराई दिखाई है. सोशल मीडिया पर उनके इंटेंस लुक और इमोशनल सीन्स के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं.

बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने की तैयारी- जिस तरह से 'धुरंधर 2' को रिस्पॉन्स मिल रहा है, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह आने वाले दिनों में भारतीय सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर देगी. फिल्म का क्रेज न केवल मेट्रो शहरों में बल्कि छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन्स पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है.

First published on: Mar 23, 2026 05:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.