Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हुईं अस्पताल में भर्ती, 14 दिनों में घटा 4 किलो वजन, चल पाना भी हुआ मुश्किल

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों बीमार चल रही हैं और इसी कारण वह अस्पताल में भर्ती हैं. एक्ट्रेस को देखने के लिए ऋतिक अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं. वहीं, अब सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए एक फोटो शेयर की है. जिसमें वह बेहद कमजोर नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है.

दरअसल, सबा आजाद को साइक्लोस्पोरा कैटेनोन्सिस नाम के पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को अपनी अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह काफी वीक लग रही हैं. इस तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनके हाथ पर आईवी फ्लूड लगा हुआ है.

वहीं, इस तस्वीर के साथ उन्होंने लंबा चौड़ा नोट लिखा है. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने बताया है कि, " मेरी ज़िंदगी के सबसे बुरे 14 दिन. साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस, तू कितना घिनौना है. मैं जो हमेशा घर का खाना खाती हूं, हर जगह पानी की बोतल साथ रखती हूं, उस पर ये पेट का इन्फेक्शन अचानक आ गया, वो भी साल के सबसे बिजी वक्त पर. दो हफ्तों में मेरा 4 किलो वजन कम हो गया, जो मेरे पास पहले से था ही नहीं, और मैं मुश्किल से चल पा रही हूं.

सबा ने आगे लिखा, " एक दिन मैं दिन में दो बार कसरत करती हूं, पुल-अप्स करती हूं, भारी वज़न उठाती हूं, और अगले दिन मेरा वजन आधा हो जाता है, मुझमें एक टूथपिक उठाने की भी ताकत नहीं रहती, वजन उठाना तो दूर की बात है. इसलिए, अपनी सेहत के लिए, सलाद के पत्ते और सब्जियां ऐसे धोएं जैसे आपकी ज़िंदगी इस पर निर्भर करती है - क्योंकि कभी-कभी सच में ऐसा ही होता है. हमारा नया तरीका है बेकिंग सोडा + सब्जी धोने का घोल.

सबा ने इस दौरान ऋतिक के लिए भी कि वो हमेशा उनके साथ रहे. एक्ट्रेस ने लिखा, "ये तस्वीर ऋतिक ने ली है, जिन्होंने मेरे चिड़चिड़े मूड को हमेशा खुश रखा है और हमेशा मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी मज़ाक ढूंढ लेते हैं.मैं यहां जितना दिख रही हूं उतनी छोटी नहीं हूं. बिस्तर बहुत बड़ा है और एंगल भी चौड़ा है.

बता दें कि ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन से शादी की थी. लेकिन शादी के 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया. कपल के दो बेटे हैं. वहीं, सुजैन से तलाक के बाद साल 2022 से ऋतिक सबा को डेट कर रहे हैं. वहीं, सुजैन भी अरसलान गोनी को डेट कर रही हैं.

First published on: Mar 28, 2026 07:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.