---विज्ञापन---
नहीं थम रहा Hera Pheri 3 का कानूनी विवाद, फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार? जानें क्या बोले प्रॉड्यूसर

Hera Pheri 3 Copyright Dispute: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हेरा फेरी 3' के राइट्स को लेकर शुरू हुआ कानूनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, जिसकी वजह से फिल्म का काम शुरू होने में देरी हो रही है. हाल ही में इस मामले पर फिल्म के प्रोड्यूसर विजय कुमार का एक बयान सामने आया है.

साउथ इंडियन प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट ओनरशिप को लेकर चल रहे विवाद पर प्रोड्यूसर विजय कुमार ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है.

'हेरा फेरी 3' के कॉपीराइट ओनरशिप विवाद के बीच विजय कुमार ने अब दावा किया है कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला जानबूझकर इस कानूनी कार्यवाही में देरी करने की कोशिश कर रहे हैं.

हाल ही में, पिंकविला को दिए इंटरव्यू में विजय कुमार ने हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट ओनरशिप विवाद पर खुलकर बात की, जहां उन्होंने कहा कि फिरोज नाडियाडवाला इस कानूनी प्रक्रिया में सिर्फ देरी कर रहे हैं.

इंटरव्यू में विजय कुमार ने कहा, 'हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के सारे राइट्स हमारे पास हैं, पूरी तरह से क्लियर है. आप ये देखिए क्या हुआ? इस आदमी ने अनुमति के बिना फिल्म का दूसरा पार्ट बना लिया गया.'

विजय कुमार ने आगे कहा, 'दूसरी फिल्म के बाद, उसने तीसरी फिल्म की घोषणा भी कर दी. तभी हमें इस मामले की जानकारी हुई और हमने उसे लेटर लिखा, लेकिन वह हमें टालता रहा. आखिरकार, हमें अदालत का रुख करना पड़ा और अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि राइट्स हमारे पास है.'

अपनी बात पूरी करते हुए विजय कुमार ने आगे कहा, 'हमने उन्हें केवल हिंदी वर्जन के लिए एक बार रीमेक का अधिकार दिया था. उन्होंने वह फिल्म बनाई, लेकिन फिर हमारी परमिशन के बिना उन्होंने दूसरी फिल्म बना ली. हमने उस समय इस मामले को आगे नहीं बढ़ाया, अब वो तीसरी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हमने एक नोटिस जारी कर कहा कि उनके पास कोई अधिकार नहीं है, और दूसरी फिल्म भी अधिकारों का उल्लंघन थी.'