---विज्ञापन---
Friday OTT Release: वीकेंड होगा फुल ऑन एंटरटेनिंग, OTT पर एक साथ रिलीज हुईं ये धांसू फिल्में-सीरीज

Friday OTT Release: अगर आप वीकेंड पर घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो ये शुक्रवार आपके लिए खास है. 27 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार आ गई है, जिसमें एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा, हॉरर और डॉक्यूमेंट्री, हर तरह का कंटेंट शामिल है. ऐसे में आपका वीकेंड पूरी तरह से बिंज-वॉचिंग में गुजरने वाला है.

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'ओ रोमियो' की, जिसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. 90 के दशक के मुंबई पर बेस्ड ये फिल्म बदले और गैंगस्टर की कहानी दिखाती है. तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर स्टारर यह मूवी फिलहाल Amazon Prime Video पर रेंट पर उपलब्ध है.

वहीं, 'मर्दानी 3' इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है. रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आ रही हैं. इस बार कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है. ये फिल्म Netflix पर स्ट्रीम हो रही है, और थ्रिलर लवर्स के लिए परफेक्ट है.

साउथ कंटेंट पसंद करने वालों के लिए 'काट्टान' एक बेहतरीन ऑप्शन है. विजय सेतुपति की ये सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री से शुरू होकर सस्पेंस से भरी कहानी में बदल जाती है. इसे Jio Hotstar पर देखा जा सकता है.

इमोशनल ड्रामा की बात करें तो 'प्रोजापति 2' भी रिलीज हो चुकी है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और देव की जोड़ी बाप-बेटे के रिश्ते को खूबसूरती से दिखाती है. ये फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है.

हॉरर और थ्रिल पसंद है, तो Something Very Bad Is Going to Happen जरूर देखें. Netflix पर आई ये मिनीसीरीज एक कपल की कहानी है, जिसकी शादी का शांत समय धीरे-धीरे डरावने अनुभव में बदल जाता है.

म्यूजिक लवर्स के लिए BTS की डॉक्यूमेंट्री BTS: The Return भी खास है, जिसमें उनके कमबैक और पर्सनल स्ट्रगल को करीब से दिखाया गया है. बहरहाल, इस फ्राइडे OTT पर हर मूड के लिए कुछ न कुछ मौजूद है. अब बस पॉपकॉर्न तैयार करें और अपने पसंदीदा शो के साथ वीकेंड को एंटरटेनिंग बना लें.