Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

वीकेंड में OTT पर जरूर देख लें ये 5 फिल्में, धांसू कहानियां जीत लेंगी दिल

इस वीकेंड अगर आप कुछ शानदार देखना चाहते हैं तो मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर ये 5 साइकोलॉजिकल फिल्में आपको बहुत पसंद आएंगी. इन पांचों फिल्मों की कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती हैं. इन फिल्मों के क्लाइमैक्स आपका दिमाग हिला देंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

भूल भुलैया- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विद्या बालन और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूल भुलैया हैं, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी. भूल भुलैया एक शानदार साइकोलॉजिकल कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक हवेली के इर्द- गिर्द घूमती है, जहां अजीब घटनाएं होती हैं. इन घटनाओं के रहस्य को सुलझाने के लिए एक मनोचिकित्सक को बुलाया जाता है. इसकी पूरी कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं.

दृश्यम- अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में गोवा की आईजीपी के बेटे के लापता होने पर पुलिस को एक स्थानीय व्यापारी, विजय और उसके परिवार पर संदेह करती है. इसी संदेह की पुष्टि के लिए पुलिस सबूत तलाशती है. लेकिन विजय पुलिसवालों को ही चकमा देता है. इसे Prime Video पर देख सकते हैं.

कहानी- साल 2012 में आई फिल्म ‘कहानी’ में विद्या बालन ने लीड रोल निभाया है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसी प्रेग्नेंट महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता पति की तलाश में लंदन से कोलकाता तक जाती है. आगे की कहानी में भयानक ट्विस्ट देखने को मिलता है. इसे भी आप Prime Video पर देख सकते हैं.

अंधाधुन- आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म ‘अंधाधुन’ साल 2018 में आई थी. इस फिल्म को इंडिया की टॉप सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है. इसकी कहानी एक अंधे पियानिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मर्डर केस में फंस जाता है. इस फिल्म को आप Prime Video पर देख सकते हैं.

अपरिचित- साल 2005 में आई फिल्म अपरिचित ने हर किसी को आकर्षित किया था. इसकी कहानी आज भी दर्शकों के दिल और दिमाग में बसी हुई है. ये कमाल की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रामानुजम नाम का एक शख्स होता है और उसे मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर होता है. दिन में वो एक वकील होता है और रात में एक ऐसा आदमी बनता है, जो गलत काम करने वाले को सबक सिखाता है. इस फिल्म Zee5, JioHotstar और YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

First published on: Mar 28, 2026 06:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.