---विज्ञापन---

6 साल की उम्र में शादी करना चाहता था बॉलीवुड का ये एक्टर, पहली नजर में ही हो गया था प्यार

बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' से लेकर एक संजीदा अभिनेता तक का सफर तय करने वाले इमरान हाशमी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. पर्दे पर अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर इमरान की असल जिंदगी की लव स्टोरी किसी फिल्मी पटकथा से कम दिलचस्प नहीं है. 6 साल की उम्र में पहला क्रश और 10 साल की उम्र में पहले किस से लेकर एक शादीशुदा महिला के प्यार में पड़ने तक, इमरान की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए.

6 साल की उम्र में 'शादी' का फैसला- 24 मार्च 1979 को जन्मे इमरान हाशमी ने एक इवेंट में खुलासा किया था कि उन्हें महज 6 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ था. एक फैमिली फंक्शन में उन्होंने 'सनम' नाम की लड़की को देखा और वह उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत अपने माता-पिता से कह दिया कि वे उससे शादी करना चाहते हैं. नन्हे इमरान की यह बात सुनकर उनके घरवाले दंग रह गए थे.

10 साल की उम्र में पहला 'किस'- पर्दे पर 'सीरियल किसर' का टैग हासिल करने वाले इमरान हाशमी असल जिंदगी में भी काफी एडवांस रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब वे केवल 10 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार किसी को किस किया था. हालांकि, अब वे मजाक में खुद को 'रिटायर्ड किसर' कहना पसंद करते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी इस इमेज को पूरी तरह बदल लिया है.

रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी रहा 'मर्डर' जैसा मोड़- फिल्म 'मर्डर' में इमरान ने एक शादीशुदा महिला के प्रेमी का किरदार निभाया था, लेकिन असल जिंदगी में भी उनके साथ ऐसा हो चुका है. साल 2005 के एक इंटरव्यू में इमरान ने कबूला था कि उनका एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर रहा था. इमरान ने कहा था, "मुझे नहीं पता था कि वह शादीशुदा हैं, लेकिन जब आप प्यार में होते हैं, तो लॉजिक काम नहीं करता."

9वीं क्लास की दोस्ती और 6 साल का इंतजार- इमरान हाशमी की असली प्रेम कहानी उनकी पत्नी परवीन साहनी के साथ शुरू हुई. दोनों बचपन के दोस्त थे और पहली बार 9वीं क्लास में मिले थे. इमरान के स्ट्रगल के दिनों में परवीन उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहीं. लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली.

एक आदर्श पति और पिता- भले ही पर्दे पर इमरान की छवि एक 'कैसानोवा' की रही हो, लेकिन असल जिंदगी में वे एक 'वन-विमेन मैन' हैं. परवीन के साथ उनका रिश्ता बॉलीवुड के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक माना जाता है. उनका एक बेटा अयान हाशम है. अयान की कैंसर से जंग के दौरान इमरान ने जिस तरह एक पिता के रूप में मजबूती दिखाई, उसने दुनिया भर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया.

First published on: Mar 24, 2026 03:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.