---विज्ञापन---

10 साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी, इस एक्ट्रेस की गोदभराई की सामने आई तस्वीरें, ग्लैमरस अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

टीवी की दुनिया से एक खुशखबरी सामने आई है. पॉपुलर शो 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर में पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मां बनने वाली हैं. शादी के करीब 10 साल बाद उनके घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

41 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रहीं दिव्यांका ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी. इस खबर के सामने आते ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं. अब उनकी गोदभराई की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

गोदभराई समारोह में दिव्यांका का अंदाज बेहद खास और खूबसूरत नजर आया. उन्होंने ट्रेडिशनल लाल रंग का फ्रॉक सूट पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही थीं.

बालों में गजरा, हल्का मेकअप और गोल्डन झुमकों के साथ उनका लुक और भी निखरकर सामने आया. उनकी मुस्कान साफ बता रही थी, कि वो इस नए फेज को लेकर कितनी खुश और एक्साइटेड हैं.

इस खास मौके पर उनके पति विवेक दहिया भी उनके साथ नजर आए. दोनों ने साथ में कई प्यारे पोज दिए, जिनमें उनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है. दिव्यांका ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए भी कई तस्वीरें क्लिक कराईं.

कुछ तस्वीरों में वो अपने बेबी बंप को प्यार से थामे नजर आईं, तो कहीं पति का हाथ थामे मुस्कुराती दिखीं. सेलिब्रेशन के दौरान दिव्यांका ने एक क्यूट सा केक भी काटा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.

पूरे समारोह में खुशी और एक्साइटमेंट का माहौल साफ झलकता दिखा फैंस अब बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब दिव्यांका अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी. टीवी की ये फेवरेट बहू अब रियल लाइफ में मां बनने जा रही हैं, और यही बात उनके चाहने वालों के लिए सबसे बड़ी खुशी बन गई है.

First published on: Mar 23, 2026 01:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.