---विज्ञापन---
‘जिहादियों के जाल में फंसी…’, मोनालिसा पर भड़के सनोज मिश्रा, बोले- ‘लव जिहाद की लड़ाई…’

कुंभ मेला की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. वह फरमान के साथ शादी को लेकर खबरों में छाई हुई है और उसकी शादी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मोनालिसा ने हाल ही में सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था. साथ ही वायरल गर्ल ने अपने परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए. इन सभी पर अब सनोज मिश्रा और मोनालिसा के परिवार ने रिएक्ट किया है. सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पिता और परिवार के कुछ लोगों का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो मोनालिसा के लगाए हुए आरोप को झूठा बता रहे हैं.

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें मोनालिसा के पिता जय सिंह उनके सनोज पर लगाए आरोपों को लेकर कहा, "यह सारी बातें झूठी हैं. क्योंकि सनोज मिश्रा सर हमेशा उसको बेटी मानते रहे हैं और बेटी मानता है. क्योंकि मैं 24 घंटे, जो फिल्म उन्होंने दी, जो भी काम किया मैं हर जगह साथ गया और फैमिली को भी लेकर गया. मोनालिसा के पिता ने ये भी कहा कि सनोज मिश्रा उनकी मदद कर रहे हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

सनोज ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए , लेकिन उतना अफसोस भी नहीं है मैंने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था, जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे है, लेकिन उनका पूरा परिवार मां बहन पिता जय सिंह के साथ पूरा पारधी समुदाय देश के सनातनी लोग मेरे साथ है, लव जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं, ये कोई पहली बार नहीं है जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया है, लेकिन हर बार लोग बेनकाब हुए है इस बार भी होंगे.

बता दें कि 24 मार्च को मोनालिसा ने अपने पति फरमान के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने परिवार और सनोज मिश्रा पर तमाम आरोप लगाए थे. मोनालिसा का कहना था कि सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था और ये भी कहा कि डायरेक्टर अच्छे इंसान नहीं है. साथ ही वायरल गर्ल ने कहा, "परिवार ने भी मेरा साथ नहीं दिया और जब मैंने उन्हें बताया तो कहा कि ये तुम्हारी पहली फिल्म है. पहली फिल्म है तो क्या इसके लिए रेप करवाओगे?

वहीं, मोनालिसा ने फरमान से शादी करने के बाद केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है. क्योंकि उनके पति को और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. साथ ही फरमान पर लव जिहाद का भी आरोप लग रहा है.

मोनालिसा के सभी आरोपों को लेकर सनोज मिश्रा ने भी पलटवार किया और उसके सभी जवाब दिए. सनोज मिश्रा ने कहा, "पिछले कई दिनों से मोनालिसा का जो लव जिहाद वाला मैटर चल रहा है. उसके बाद मैंने उसके पीड़ित परिवार और लव जिहाद के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है पूरे देश में. इसकी सभी लोग सराहना कर रहे हैं और साथ भी दे रहे हैं. लेकिन अब चीजें अलग हो गई हैं. मामला अब ये है कि मेरे पीछे जिहादियों के साथ-साथ केरल की ईसाई मिशनरी भी ज्वाइंट ऑपरेशन में मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं. आज आप देख रहे हैं कि उस बच्ची को कैसे समझा-बुझाकर मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें कही जा रही हैं.जिसमें कहा जा रहा है कि मैंने उसके साथ गलत तरीके से छुआ और पता नहीं क्या क्या. आप लोग देख रहे हैं. उसके बारे में कुछ बोलने की जरूरत नही है. जिहाद किस तरह से ब्रेनवॉश करते हैं और कहां तक लेकर जाते हैं. मैं कभी भी जिहादियों या देशद्रोहियों के सामने अपना सिर नहीं झुकाएंगे.

बता दें कि मोनालिसा एक माला बेचने वाली लड़की है, जो कि 2025 में हुए कुंभ मेला के दौरान अपनी खूबसूरती को लेकर खूब वायरल हुई थी. इसके फोटोज और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए और उसी के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक फिल्म ऑफर की थी. इसके बाद कई बार सनोज मिश्रा और मोनालिसा का काम के सिलसिले में साथ देखा गया था.