---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’, 14 जून को होगी रिलीज? जान लें उड़ रही खबरों की हकीकत

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने महज 5 दिनों में दुनिया भर में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. जिसके बाद अब लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या धुरंधर का तीसरा पार्ट आएगा. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि धुरंधर 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है. तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या सच्चाई है.

दरअसल, धुरंधर 3 को लेकर वायरल हो रही तस्वीर में दिखा है, " धुरंधर द फाइनल चैप्टर. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 14 जून 2026 बताई गई है. जिसके बाद लोग सोच रहे हैं कि क्या सच में फिल्म का आखिरी पार्ट जल्द आने वाला है. तो हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो एआई जनरेटेड है. इतना ही नहीं इस मूवी के तीसरे पार्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.

वायरल हो रही फोटो का मकसद सिर्फ लोगों के बीच एक्साइटमेंट पैदा करना है. लेकिन इसके तीसरे पार्ट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. बता दें कि आदित्य धर ने ऑडियंस से फिल्म के आखिर तक रुकने की रिक्वेस्ट की थी, जिसके बाद ही यह फोटो वायरल हुई है. वहीं, आदित्य धर ने धुरंधर को दो पार्ट में रिलीज किया है. जिसमें से पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट हाल ही में 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ है.

इसके अलावा धुरंधर द रिवेंज की एंडिंग में दिखाया गया था कि जसकीरत सिंह भारत लौट आता है, जब उसकी नकली पहचान हमजा अली मजारी के बारे में पता चल जाता है. देश छोड़ने से पहले दुश्मन मेजर इकबाल को मार डाला है और चौधरी असलम की कार ब्लास्ट में मौत होती है. वहीं, इस फिल्म की एंडिंग में देखने को मिलता है कि जसकीरत अपने परिवार के पास वापस जाता है और वह दूर से खड़े होकर देखता है कि मां और बहन अपनी जिंदगी जी रहे हैं. उन्हें देख वह रोने लगता है और वापस लौट जाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल जिसमें दिखाया गया है कि जसकीरत की मां उसे गले से लगाती है. हालांकि यह एक एआई जनरेटेड वीडियो होता है.

इन सभी के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में जूम से बातचीत की और धुरंधर 3 के निर्माण को लेकर बताया. उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ नहीं होने वाला. बहुत सारी अफवाहें हैं." उन्होंने अपनी इस बात से साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीर सीधे तौर पर झूठ है और अगर इस मूवी का तीसरा पार्ट आएगा तो इसकी ऑफिशियल जानकारी खुद मेकर्स देंगे.

धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो रणवीर सिंह स्टारर यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, मुस्तफा अहमद, गौरव गेरा जैसे एक्टर्स अहम रोल में दिखे हैं. इस स्पाई थ्रिलर मूवी ने 5 दिनों में भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और दुनिया भर में 800 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है.

First published on: Mar 24, 2026 12:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.