---विज्ञापन---

‘Dhurandhar 2’ में भारत लौटने के बाद दोबारा से पाकिस्तान मिशन पर जाता है हमजा? फिल्म के इस सीन के बाद फैंस लगा रहे कयास

'धुरंधर 2' की सफलता के बीच अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के किरदार 'हमजा' को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. फिल्म के अंत में दिखाया गया कि पाकिस्तान से लौटने के बाद भी हमजा अपने परिवार से नहीं मिलता और घर की दहलीज से ही वापस लौट जाता है. इस इमोशनल सीन ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हमजा दोबारा किसी खतरनाक मिशन पर निकल गया है? बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के, इंटरनेट पर फैंस की थ्योरियां अब तेजी से वायरल हो रही हैं.

हमजा की घर वापसी पर सस्पेंस- 'धुरंधर 2' के क्लाइमेक्स ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं. फिल्म में जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह), जो पाकिस्तान में 'हमजा' बनकर रह रहा था, आखिरकार भारत तो लौट आता है लेकिन कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आ जाता है.

अपनों से दूरी ने खड़े किए सवाल- जब हमजा अपने घर पहुंचता है, तो हर किसी को उम्मीद थी कि वह अपनी मां और परिवार से मिलेगा. मगर वह बिना मिले ही घर के दरवाजे से वापस लौटने लगता है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है.

सोशल मीडिया पर स्पाई थ्योरी वायरल- फैंस अब यह दावा कर रहे हैं कि हमजा का घर के बाहर से ही लौट जाना किसी बड़े मिशन का संकेत है. लोगों का मानना है कि वह शायद दोबारा किसी सीक्रेट मिशन पर स्पाई (जासूस) बनकर पाकिस्तान रवाना हो गया है.

मेकर्स की तरफ से चुप्पी- हालांकि फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं दिखाया गया है जो इस बात की पुष्टि करे. फिल्म के मेकर्स ने भी अभी तक हमजा के इस कदम या उसके अगले मिशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

बिना ऑफिशियल अपडेट के सिर्फ कयास- जब तक फिल्म की टीम या रणवीर सिंह की तरफ से कोई बयान नहीं आता, तब तक इन दावों को सच नहीं माना जा सकता. फिलहाल यह केवल फैंस की अपनी थ्योरी है, जो 'धुरंधर' के अगले पार्ट को लेकर उनकी उत्सुकता दिखा रही है.

First published on: Mar 24, 2026 05:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.