---विज्ञापन---
2 साल पहले मिला किरदार, पिंडा ने बताई रोल के लिए आदित्य धर ने क्या रखी थी शर्त; फिर ऐसे ‘धुरंधर 2’ में छा गया ये एक्टर

'धुरंधर 2' ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. आदित्य धर की ये फिल्म कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है, इस मूवी में डायरेक्टर की पीक डीटेलिंग को लेकर उनकी खूब तारीफ भी हो रही है. इसका एक उदाहराण हाल में सामने आया जब फिल्म के एक कैरेक्टर ने बताया कैसे आदितय धर ने उनके किरदार को लेकर उनसे कुछ मांगी थी, आइए जानते हैं, वो क्या है?

फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, लेकिन सिर्फ कहानी ही नहीं, इसके कलाकार भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. खासतौर पर पिंडा का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू ने अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उदयबीर ने खुलासा किया, कि उन्हें ये रोल करीब 2 साल पहले मिला था. जब वो फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से मिले, तब उन्हें साफ कहा गया, कि इस किरदार के लिए उन्हें अपनी फिजिक पर काफी काम करना होगा.

डायरेक्टर ने उन्हें 45 दिनों का समय दिया, और कहा कि वजन बढ़ाना जरूरी है, क्योंकि फिल्म में उनके दोस्त बने रणवीर सिंह ने खुद करीब 25 किलो वजन बढ़ाया था. बस फिर क्या था, उदयबीर ने इस चैलेंज को स्वीकार किया, और जी-जान से मेहनत में जुट गए.

उन्होंने करीब 15 किलो वजन बढ़ाया, ताकि किरदार में पूरी तरह ढल सकें. दिलचस्प बात ये है, कि फिल्म में उन्होंने एक ही किरदार को दो अलग-अलग उम्र 20 साल और 40 साल में निभाया है. इस डबल शेड रोल के लिए उन्हें पहले दुबला और एनर्जेटिक लुक अपनाना पड़ा, वहीं बड़े उम्र के किरदार के लिए मजबूत और रफ अंदाज दिखाना था.

इसके लिए उन्होंने अपनी डाइट और वर्कआउट में बड़ा बदलाव किया. वजन बढ़ाने के दौरान उन्होंने हाई प्रोटीन और ज्यादा कैलोरी वाली डाइट ली, जबकि वजन घटाने के लिए सख्त डाइट और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट का सहारा लिया. उदयबीर ने सोशल मीडिया पर भी अपनी इस जर्नी को शेयर करते हुए, बताया कि ये सफर आसान नहीं था.

इसमें अनुशासन, कड़ी मेहनत और मजबूत मानसिकता की जरूरत होती है. उन्होंने लिखा कि इस ट्रांसफॉर्मेशन ने उन्हें उनकी अपनी सीमाओं से आगे बढ़ना सिखाया. हालांकि, फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है, कि इस तरह तेजी से वजन बढ़ाना और घटाना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे ट्रांसफॉर्मेशन हमेशा एक्सपर्ट की निगरानी में ही किए जाने चाहिए.

फिलहाल, 'धुरंधर 2' में पिंडा के किरदार के जरिए उदयबीर संधू ने साबित कर दिया है, कि मेहनत और समर्पण से किसी भी किरदार में जान डाली जा सकती है. उनकी परफॉर्मेंस और डेडिकेशन दोनों ही दर्शकों को खूब प्रभावित कर रहे हैं.