---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 के आगे Ustaad Bhagat Singh ने टेके घुटने, साउथ में भी रणवीर सिंह का जलवा

Dhurandhar 2 Vs Ustad Bhagat Singh: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म की कमाई ने हर किसी को चौंका दिया है. महज 6 दिन के अंदर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और लगातार सिनेमाघरों में पसंद की जा रही है. हिंद पट्टी के अलावा फिल्म को साउथ में भी खूब पसंद किया जा रहा है. साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की भी हालत इसके आगे खस्ता नजर आ रही है. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से फिल्म को सीधी टक्कर मिल रही है.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ ही 19 मार्च को साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा था. वहीं अब पवन कल्याण की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना मुश्किल हो रहा है.

धुरंधर 2 के सामने फिल्म बुरी तरह पिटती नजर आ रही है. डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज को 6 दिन बीत गए हैं. sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने रिलीज के छठे दिन यानी 24 मार्च को 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है.

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 6 दिन में इंडिया में नेट 64.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 76.05 करोड़ हुआ है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है.

फिल्म उस्ताद भगत सिंह की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 86.47 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. वहीं धुरंधर 2 ने अपने रिलीज के 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. हिंदी भाषा के साथ ही फिल्म को साउथ की भाषाओं में भी जमकर पसंद किया जा रहा है.

हिंदी भाषा में ताबड़तोड़ कमाई के साथ ही फिल्म को कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में जमकर पसंद किया जा रहा हैं. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की वजह से फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है.