---विज्ञापन---
पाकिस्तान से हैं रणवीर सिंह का पुराना नाता? कुछ इस तरह से जुड़े हैं ‘धुरंधर’ के हमजा के तार

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में उनका किरदार हमजा अली मजारी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. मूवी में रणवीर सिंह पाकिस्तान के ल्यारी में भारतीय स्पाई बनकर पहुंचे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह का पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है. तो चलिए जानते हैं कैसे.

दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की विरासत में अक्सर ही अलग-अलग कहानियां सुनने को मिलती है और रणवीर सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही है. एक्टर की दादी चांद बर्क पाकिस्तान में एक एक्ट्रेस हुआ करती थीं और 1940 के दशक की एक जानी मानी अदाकारा थीं. चांद बर्क हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया था और वह लाहौर में बनी फिल्मों में नजर आईं थी. वह अपने शानदार डांस के लिए पंजाब की डांसिंग लिली के नाम से जानी जाती थीं.

चंद बर्क ने अपने करियर की शुरुआत पाकिस्तान में की थी. जहां उन्होंने उस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के निर्माण में एक अहम भूमिका अदा की थी. उनके सामने हुए भारत-पाकिस्तान के विभाजन ने करियर पर गहरा असर डाला. उस वक्त भारत और पाकिस्तान में हुए विभावज के कारण फिल्म इंडस्ट्री में उथल पुथल मची हुई थी. इतना ही नहीं उनके साथ के कलाकारों पर भी इसका काफी असर हुआ था. इस ऐतिहासिक घटना ने लाखों लोगों को पाकिस्तान छोड़ भारत की ओर जाने पर मजबूर कर दिया था. क्योंकि चंद बर्क विभाजन के बाद भारत आईं. वह बॉम्बे में शिफ्ट हो गई थीं तो उसके बाद वह बेहतर रोजगार और घर की तलाश करने लगीं.

एक नए देश में खुद को स्थापित करना रणवीर की दादी के लिए काफी चैलेंजिंग साबित हुआ, क्योंकि वे फिल्मों में काम करती थी जो कि काफी कंपीटिटिव क्षेत्र है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें तब पहचान मिली जब वह राज कपूर की निर्मित फिल्म बूट पॉलिश में नजर आईं. यह फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई और उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री की सफलता की भी शुरुआत हुई.

इन सभी के अलावा रणवीर की दादी के भाई यानी कि सैमुअल मार्टिन बर्क का भी पाकिस्तान से नाता रहा है. सैमुअल मार्टिक बर्क एक वकील थे और भारत-पाकिस्तान के विभाजन को लेकर चल रही बहस में उन्होंने अहम योगदान दिया था. क्योंकि इस बात पर बहस हुई थी कि पाकिस्तान बनना चाहिए या नहीं. वहीं सैमुअल मार्टिक की बेटी यूके में रहती हैं और वह रणवीर सिंह को अच्छे से जानती हैं. हालांकि बीबीसी से रणवीर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, " हां मैं जानती हूं, लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ.

धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने पांच दिनों में भारत में 519 करोड़ की कमाई कर ली है और दुनिया भर में इसने 829 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.