Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: घर की चौखट से लौटा नहीं हमजा? यालिना और जायन को मां से मिलाया, परिवार में फिर से लौटी खुशियां, ऐसे हुई हैप्पी एंडिंग!

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. अब फिल्म का एक AI-जनरेटेड क्लाइमेक्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया है. इस ऑप्शनल एंडिंग में कहानी को ऐसा मोड़ दिया गया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं. काश फिल्म में भी यही दिखाया गया होता!.

वायरल वीडियो में जसकिरत (रणवीर सिंह) अपने खतरनाक मिशन को पूरा करने के बाद अपने घर पठानकोट लौटता है. असली फिल्म के उलट, यहां कहानी में सुकून और खुशी का रंग देखने को मिलता है. जसकिरत अपने परिवार से मिलता है. मां, बहन और सबसे खास उसकी पत्नी यालिना और छोटे बेटे के साथ.

घर का माहौल बेहद इमोशनल और प्यार से भरा दिखाया गया है, जो दर्शकों के दिल को छू रहा है. इस AI क्लाइमेक्स में दिखाया गया है, कि लंबे संघर्ष और दर्द के बाद जसकिरत आखिरकार शांति पा लेता है.

जहां फिल्म का असली अंत काफी गंभीर और अनसर्टेन था, वहीं इस नए वर्जन में उसे एक खुशहाल जिंदगी मिलती दिखाई गई है. यही वजह है, कि ये वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी काफी इमोशनल हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जसकिरत इस हैप्पी एंडिंग का हकदार था.' वहीं दूसरे ने कहा, 'ये वीडियो देखकर आंखों में आंसू आ गए.' कई फैंस का मानना है, कि इस तरह का अंत किरदार को पूरी तरह न्याय देता है.

दरअसल, AI के जरिए बनाए गए, ऐसे वीडियो आजकल काफी ट्रेंड में हैं. ये तकनीक फैंस को अपनी पसंद के हिसाब से कहानी को नया रूप देने का मौका देती है. 'धुरंधर 2' का ये क्लाइमेक्स भी उसी का उदाहरण है.

जहां दर्शकों ने अपनी भावनाओं के मुताबिक एक परफेक्ट एंडिंग तैयार कर ली. हालांकि, ये क्लाइमेक्स पूरी तरह अनऑफिशियल है, और फिल्म का हिस्सा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद इसने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है.

ये वीडियो न सिर्फ एंटरटेन करता है, बल्कि दर्शकों को एक सुकून भरा एहसास भी देता है. जहां उनका पसंदीदा किरदार आखिरकार खुश नजर आता है.

First published on: Mar 25, 2026 03:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.