---विज्ञापन---
मुंबई की चमक-दमक को कहा अलविदा, ‘धुरंधर 2’ के मेजर इकबाल ने गोवा में बसाया सपनों का आशियाना, देखें तस्वीरें

'धुरंधर 2' इन दिनों एक ऐसी आंधी लेकर आई है, जिसमें न जाने कितने रिकॉर्ड को हवा में उड़ा दिया है, और देश ही नहीं ये फिल्म विदेशों में भी झंडे गाड़ रही है. मूवी में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल जितना फिल्म में खूंखार नजर आए असल जिंदगी में उतना ही शांति से जिंदगी गुजारने वाले हैं.

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में मेजर इकबाल के उनके क्रूर किरदार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है. जहां प्रोफेशनल लाइफ में वे सुर्खियों में हैं. वहीं उनकी पर्सनल लाइफ काफी सुकून भरी और लाइमलाइट से दूर है.

मुंबई की भागदौड़ से दूर, अर्जुन ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ एक शांत और खूबसूरत जिंदगी बसा ली है. हालांकि, काम के चलते उनका मुंबई आना-जाना लगा रहता है, लेकिन उनका दिल अब गोवा की सादगी और सुकून में बस चुका है.

मुंबई में उनका घर भी किसी लग्जरी ड्रीम से कम नहीं है. बांद्रा स्थित उनका डुप्लेक्स अपार्टमेंट बेहद स्टाइलिश और शानदार है, जहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. इस घर में एक कॉम्पैक्ट जिम भी है, जो उनकी फिटनेस लाइफस्टाइल को दर्शाता है.

इस शानदार घर के इंटीरियर को मशहूर डिजाइनर सुजैन खान ने डिजाइन किया है. साल 2012 में जब अर्जुन यहां शिफ्ट हुए थे, तभी इस घर को खास अंदाज में सजाया गया था. घर का लुक मस्कुलिन टच लिए हुए है, जो इसे एक परफेक्ट बैचलर पैड बनाता है. सफेद, ग्रे और आइवरी जैसे हल्के रंगों का इस्तेमाल इसे सादगी के साथ एलिगेंट बनाता है.

घर के इंटीरियर में विकर फर्नीचर और रतन डेकोर का इस्तेमाल इसे ट्रॉपिकल फील देता है. अर्जुन को आर्ट का भी काफी शौक है, जिसका अंदाजा उनके डाइनिंग एरिया से लगाया जा सकता है. यहां ब्रिटिश सुपरमॉडल केट मॉस की पॉप-आर्ट पेंटिंग खास अट्रेक्शन का सेंटर है.

अर्जुन का ये घर उनके पालतू कुत्तों सिम्बा और मसल्स के लिए भी बेहद खास है. लिविंग एरिया में बिछा फॉक्स फर रग उनका पसंदीदा स्पॉट है. वहीं, घर की बालकनी अर्जुन और उनके बच्चों की सबसे फेवरेट जगह मानी जाती है. यहां हरियाली, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और खूबसूरत लाइट्स इसे और भी खास बनाती हैं.

बालकनी में एक स्टाइलिश आउटडोर बार भी है, जहां बैठकर शहर के नजारों का लुत्फ उठाया जा सकता है. कुल मिलाकर, अर्जुन रामपाल का ये घर उनकी पर्सनालिटी की तरह ही क्लासी, शांत और शानदार है. जहां ग्लैमर और सुकून का परफेक्ट मेल देखने को मिलता है.