---विज्ञापन---

क्या है ‘धुरंधर 2’ के आदित्य धर की कहानी? कभी खा चुके हैं बॉलीवुड से धोखा, स्क्रिप्ट हुई थी चोरी, यहां जाने सबकुछ

धुरंधर 2 साल 2026 की बहुत बड़ी फिल्म बनकर उभरी है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. फिल्म ने 8 दिनों में महज 1000 करोड़ से ज्यादा का दुनिया भर में कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी की सफलता के बाद लगातार डायरेक्टर आदित्य धर की चर्चा हो रही है. लोग आदित्य की ‘पीक डिटेलिंग’ की भी खूब तारीफें कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें 20 साल का वक्त हो गया है इंडस्ट्री में काम करते है. यहां तक कि एक बार उनकी स्क्रिप्ट भी चोरी हुई थी. तो चलिए आज जानते हैं आदित्य धर की पर्सनल लाइफ, उनके करियर के बारे में.

आदित्य धर ने साल 2019 में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से अपने डायरेक्शन की शुरुआत की, जो कि बहुत बड़ी हिट रही थी. लेकिन पहली हिट मूवी देने से पहले उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है. तो चलिए जानते हैं आदित्य धर के बारे में.

आदित्य धर भले ही आज एक शानदार डायरेक्टर हैं, लेकिन बचपन में वो पढ़ाई में कमजोर थे और उन्हें डिस्लेक्सिया था. इसके बारे में खुद आदित्य ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह दो से तीन पन्ने पढ़ने में पूरा एक दिन लगा देते थे. हालांकि आदित्य का पढ़ाई में कोई खास इंटरेस्ट नहीं था. दरअसल, उनका मन सबसे ज्यादा ड्रामा में लगता था, क्योंकि उनकी मां भी दिल्ली फैकल्टी ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स में म्यूजिशियन थीं.

आदित्य ने साल 2006 में मुंबई आकर काम सीखा और उसके बाद 2013 और 2016 में भी पहली फिल्म बनाने की कोशिश की. लेकिन नहीं बन पाई. इसके बाद 2019 में उन्होंने विक्की कौशल के साथ हिट फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बनाई. इस फिल्म में यामी गौतम भी नजर आईं थी. फिल्म ने दुनिया भर में 358 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था और इस मूवी की जमकर तारीफें हुई थीं. इसके अलावा धुरंधर और धुरंधर 2 आदित्य धर की सबसे कमाऊ और बेस्ट फिल्मों में से एक बन गई हैं.

हालांकि पहली फिल्म की सफलता के बाद भी डायरेक्टर को बॉलीवुड से कई बार धोखा मिला था. दरअसल, उनकी कई फिल्मों की स्क्रिप्ट चोरी हुई थी. इसके बारे में खुद उन्होंने खुलासा किया था और बताया था कि उनकी बेहतर स्क्रिप्ट से दूसरों ने 100-100 करोड़ से भी ज्यादा की फिल्में तैयार की थी. आदित्य धर ने कहा था, " मुझे कई बार धोखा मिला. लोगों ने मेरी स्क्रिप्ट चुरा ली और उन्हीं स्क्रिप्ट्स से 100 करोड़ की फिल्में बना लीं."

इन सभी के अलावा आदित्य धर ने प्रियदर्शन, रॉबिन भट्ट, और विशाल भारद्वाज जैसे बेहतरीन डायरेक्टर्स से मुलाकात की और उनके साथ रहकर काम सीखा. आदित्य ने प्रियदर्शन की 2010 की फिल्म आक्रोश और 2012 की तेज मूवी के डायलॉग्स भी लिखे. आदित्य ने कई फिल्मों के लिए गाने लिखे और कई शॉर्ट फिल्में भी डायरेक्ट की. उन्होंने 2006 की काबुल एक्सप्रेस के लिए गाने लिखे. इसके अलावा 2007 की मूवी प्ले इट लाउड के लिए भी सारे गाने लिखे.

बता दें कि आदित्य धर ने साल 2021 की 4 जून को बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम से शादी की थी. कपल ने पहाड़ी रीति रिवाजों से शादी की थी. शादी को पांच साल हो गए हैं और दोनों का एक बच्चा भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम और आदित्य धर की कुल नेटवर्थ 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. साथ ही आदित्य राइटिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करते हैं और वह B62 स्टूडियोज के मालिक हैं.

First published on: Mar 27, 2026 06:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.