---विज्ञापन---
800 करोड़ी हुई ‘धुरंधर 2’, लिस्ट में पहले से शामिल ये 5 ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्में

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. महज 5 दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. ‘धुरंधर 2’ ऐसा करने वाली बॉलीवुड की 8वीं फिल्म बनी है. ऐसे में आइए धुरंधर 2 के अलावा उन 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो 800 करोड़ क्लब में पहले से ही शामिल हैं.

दंगल (2016)- साल 2016 में आई फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 2070.3 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया था. फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे. ये एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है. इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

धुरंधर (2025)- आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में 1,350 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. हाल ही में फिल्म का दूसरा पार्ट आया है, जिसका नाम ‘धुरंधर द रिवेंज’ रखा गया है. इस फिल्म ने महज 5 दिन में वर्ल्डवाइड 800 करोड़ पार कर लिए हैं.

जवान (2023)- शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान ने वर्ल्डवाइड 1,160 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की थी. साल 2023 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में थे. फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया था.

छावा (2025)- साल 2025 के शुरुआत में आई फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ रुपये कमाए. इसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे.

बजरंगी भाईजान (2015)- सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान ने वर्ल्डवाइड 922.17 करोड़ रुपये कमाए. इसमें सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा, करीना कपूर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे. इसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी.