Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

17 साल का दर्द, ‘धुरंधर’ में निकला बदला! अर्जुन रामपाल ने सुनाया 26/11 का डरावना सच

Dhurandhar 2 : अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया. ये कहानी 2008 के 26/11 मुंबई अटैक से जुड़ी है, जिसने उनके दिल पर गहरा असर छोड़ा.

एक मीडिया इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया, कि 26 नवंबर उनके लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक दर्दनाक याद है, क्योंकि इसी दिन उनका जन्मदिन भी होता है. उस साल वो अपने दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने के लिए मुंबई के ताज होटल जा रहे थे, लेकिन एक दोस्त के लेट होने की वजह से उनकी प्लानिंग थोड़ी बदल गई और यही देरी उनकी जिंदगी बचाने की वजह बन गई.

आगे अर्जुन ने बताया, कि वे लोग पास के एक बार में थे, तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई. कांच हिलने लगे और माहौल डर से भर गया. शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई गैंगवार हुई है, लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आ गई, कि शहर पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है.

उन्हें तुरंत वहां से सेफ प्लेस पर ले जाया गया, और होटल के अंदर ही रोक दिया गया, क्योंकि बाहर हालात बेहद खतरनाक थे. उस रात का खौफ अर्जुन आज तक नहीं भूल पाए हैं. उन्होंने कहा, कि अगली सुबह घर लौटते वक्त उनकी हालत इतनी खराब थी, कि उन्हें रास्ते में कई बार रुकना पड़ा.

यही ट्रॉमा उनके अंदर सालों तक रहा, और उन्होंने कई सालों तक अपना जन्मदिन भी नहीं मनाया. अब करीब 17 साल बाद, जब डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें धुरंधर में 26/11 से जुड़ा एक सीन सुनाया, तो अर्जुन को लगा कि ये सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि अपने अंदर के दर्द को बाहर निकालने का मौका है.

उन्होंने इस सीन को पूरी ईमानदारी से निभाया और इसे एक तरह से अपने मन का बदला बताया. फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, और रिलीज के कुछ ही दिनों में 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

बहरहाल, अर्जुन रामपाल की ये कहानी सिर्फ एक एक्टर की नहीं, बल्कि उस दर्द की झलक है, जिसे उन्होंने सालों तक अपने अंदर दबाकर रखा, और अब पर्दे पर उसे जीकर एक तरह से खुद को राहत दी.

First published on: Mar 23, 2026 12:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.