---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ में दिखाई गई वो 5 सच्ची घटनाएं, जिनसे फिल्म को मिली दमदार मजबूती; नोटबंदी के अलावा इन घटनाओं का जिक्र

Dhurandhar 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचकर लाने पर मजबूर कर रही है. हर घंटे में टिकट रिकॉर्ड तोड़ बुक हो रहे हैं. फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक, हर एक एंगल पर डायरेक्टर आदित्य धर की खूब तारीफ हो रही है. इस बीच फिल्म में दिखाए गए , कुछ सीन ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्म को मजबूती देने का काम किया है, आइए जानते हैं, वो कौन-कौन से सीन है?

फिल्म 'धुरंधर 2' सिर्फ एक एक्शन एंटरटेनर नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसी असल घटनाओं की झलक भी दिखाई गई है, जिन्होंने कहानी को और दमदार बना दिया है. यही वजह है, कि फिल्म का इम्पैक्ट दर्शकों पर और गहरा पड़ता है. आइए जानते हैं, वो 5 बड़ी घटनाएं, जिनका फिल्म में जिक्र है.

सबसे पहले बात 2014 के आम चुनाव की. फिल्म में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन को एक बड़े टर्निंग पॉइंट के तौर पर दिखाया गया है. आर्काइव फुटेज के जरिए शपथ ग्रहण समारोह की झलक भी नजर आती है, जो कहानी को रियल टच देती है.

दूसरी बड़ी घटना है, 2016 की नोटबंदी. फिल्म में इस फैसले को सिर्फ आर्थिक कदम नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से जोड़कर दिखाया गया है. इसमें बताया गया है, कि कैसे इस फैसले से दुश्मन ताकतों और अंडरवर्ल्ड जैसे दाउद इब्राहिन के नेटवर्क पर असर पड़ा.

तीसरा अहम पहलू है राम मंदिर का निर्माण. फिल्म में इसे आधुनिक भारत की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया गया है. राम मंदिर से जुड़े फैसले को देश की बदलती तस्वीर के प्रतीक के तौर पर दिखाया गया है, जिससे कहानी को एक भावनात्मक एंगल मिलता है.

चौथी घटना है 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक. उरी हमले के बाद भारतीय सेना की इस कार्रवाई को फिल्म में नए हिंदुस्तान की पहचान बताया गया है. ये सीन देशभक्ति से भरपूर है, और दर्शकों में जोश पैदा करता है.

आखिरी और सबसे चौंकाने वाला जिक्र है अतीक अहमद की मौत का. फिल्म में इसे एक बड़े क्राइम नेटवर्क के अंत के रूप में दिखाया गया है, जिससे कहानी में थ्रिल और इंटेंसिटी बढ़ जाती है.