---विज्ञापन---

चुपके से भारत पहुंचे BTS के Jung Kook? अरिजीत सिंह से की खास मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

BTS's Jung Kook Meet Arijit Singh Photos Viral: साउथ कोरिया के वर्ल्ड फेमस के-पॉप बैंड BTS दो साल आर्मी ड्यूटी करने के बाद अपने नए एल्बम 'अरिरंग' (ARIRANG) के साथ वर्ल्ड टूर कर रहे हैं. BTS की ये वापसी साउथ कोरिया की राजधानी सियोल के ग्वांगवामुन स्क्वायर में स्थित 600 साल पुराने महल में होने वाले मुफ्त कॉन्सर्ट के साथ होगी. दुनिया भर में BTS की फैन आर्मी इसका जश्न मना रही है. इसी बीच BTS के Jung Kook की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें वो भारतीय सिंगर अरिजीत के साथ नजर आ रहे हैं.

के-पॉप बैंड BTS की वापसी को लेकर भारत में माहौल थोड़ा अलग है, लेकिन यहां की देसी आर्मी उन्हें शायद एक अलग अंदाज में देखना चाहते हैं. इस समय सोशल मीडिया पर BTS के जुंग कुक (Jung Kook) की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

इन वायरल तस्वीरों में जुंगकुक भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह के साथ नजर आ रहे थे. जहां, वो अरिजीत सिंह के साथ गाने की प्रेक्टिस करते और गिटार बजाते नजर आ रहे हैं.

अरिजीत सिंह और जुंगकुक की ये तस्वीरें @jungkook.sin नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हैं. खुद को जुंगकूक का ऑफिशियल इंस्टाग्राम बताने वाले यूजर की इन तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'मैं इसे कुछ समय के लिए गुप्त रखना चाहता था... मैं हाल ही में बिना किसी को बताए भारत आया था. किसी शो के लिए नहीं, कैमरों के लिए नहीं... सिर्फ म्यूजिक के लिए.'

उन्होंने आगे लिखा, अरिजीत सिंह से मुलाकात हुई. हम साथ बैठे, बातें कीं, कहानियां शेयर कीं... और कुछ बहुत खास बनाया. यह यात्रा मेरे लिए बहुत मायने रखती है. मैं उन्हें उनकी यात्रा और म्यूजिक में उनके योगदान के लिए बधाई देना चाहता था. हमने एक गाना बनाया... कुछ सच्चा, कुछ दिल से.'

जांच पता चला कि ये तस्वीरें AI से बनाई गई है और फर्जी हैं. जुंगकुक का असली इंस्टाग्राम हैंडल @mnijungkook है, जिसके 15.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अब वहां पर ऐसी कोई तस्वीर शेयर नहीं की गई है.

First published on: Mar 22, 2026 04:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.