---विज्ञापन---
20 साल का करियर, 51 फिल्मों में से 20 ज्यादा फ्लॉप और डिजास्टर, फिर भी सुपरस्टार कहलाईं ये हसीना

Bollywood Superstar Actress Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किसी सपोर्ट और गॉडफादर फादर के अपनी जगह बनाना नाक से चने चबाने के जैसा काम है. इसलिए कई एक्टर्स इस ग्लैमरस दुनिया में ज्यादा समय तक टिक पाते. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसने किसी सपोर्ट और गॉडफादर फादर के फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाई है. इस एक्ट्रेस ने 20 साल के करियर में 51 फिल्में कीं, जिनमें से 20 से ज्यादा फ्लॉप और डिजास्टर रहीं, लेकिन इसके बाद भी आज ये एक्ट्रेस बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं.

हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हैं. आज एक्ट्रेस होने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद भी हैं.

कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1986 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक छोटे से शहर भाम्बला में हुआ. कंगना रनौत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आई सुपरहिट फिल्म 'गैंगस्टर' से की थी, जिसके लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

इसके बाद कंगना रनौत ने उसी साल फिल्म 'वो लम्हे...' की, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. इसके बाद उन्हें साल 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में देखा गया. फिर कंगना साल 2008 में आई फिल्म 'फैशन' में दिखाई दी. इस फिल्म ने उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जिताया था.

इसके बाद कंगना रनौत ने अभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्में करती रहीं. इस दौरान उन्होंने 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'मणिकर्णिका' जैसी हिट फिल्में कीं.

कंगना रनौत ने अपने 20 साल के लंबे एक्टिंग करियर में 51 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से 20 से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुईं. इससे कभी कंगना रनौत के काम पर सवाल नहीं उठा, और आज भी वह बॉलीवुड की क्वीन बनी हुई हैं.