---विज्ञापन---
बॉलीवुड की वो खूबसूरत सिंगर जिसके गानों को मिले बिलियन्स में व्यूज, फिर लोगों के बीच ऐसे हुआ पोपट

Bollywood Beautiful Singer Birthday Special: बॉलीवुड में जितने फेमस एक्टर्स होते हैं, उनसे कम फेमस सिंगर भी नहीं होते. आज हम आपको ऐसे ही एक यंग सिंगर के बारे में बताने वाले हैं, जिसके गानों के दीवानों की कमी नहीं. इस सिंगर के कई गानों को यूट्यूब पर बिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें उनका पोपट हो गया था.

हम जिस फेमस यंग सिंगर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं ध्वनि भानुशाली हैं, जो सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं. उन्होंने अपने 8 साल के सिंगिंग करियर में कई हिट गाने गाए हैं, जिसमें से सॉन्ग 'वास्ते' को YouTube पर 1.7 बिलियन व्यूज मिले थे.

ध्वनि भानुशाली का जन्म 22 मार्च 1998 को मुंबई में हुआ. उन्होंने साल 2019 में मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद, उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, मुंबई से बीएमई भी किया है.

ध्वनि भानुशाली ने अपने सिंगिग करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के गाने 'हमसफर' से की थी. इसके बाद, साल 2018 में आई फिल्म 'वेलकम टू न्यू यॉर्क' में उन्होंने सॉन्ग 'इश्तेहार' गाया था.

इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए, जिसमें 'वास्ते', 'लेजा लेजा रे', 'नाची नाची', 'नयन' और 'थैंक्यू गॉड' जैसे गाने शामिल हैं. साल 2024 में आई फिल्म 'कहां शुरू कहां खत्म' से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा.

कुछ समय पहले ध्वनि भानुशाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें वह स्टेज पर गाना गाती दिख रही होती हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनकर फराह खान उन्हें चुप रहने को कहती हैं. इस दौरान उनका लोगों के सामने पोपट हो गया.