Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की वो खूबसूरत हसीनाएं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दी हैं सबसे ज्यादा हिट फिल्में

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस की सफलता का पैमाना अक्सर उनकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और हिट फिल्मों की संख्या से तय होता है. 90 के दशक की करिश्मा कपूर से लेकर आज की जनरेशन की आलिया भट्ट तक, इन हसीनाओं ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि इंडस्ट्री को कई यादगार और सफल फिल्में भी दी हैं.

कैटरीना कैफ (17 हिट फिल्में)- 2003 में 'बूम' जैसी फ्लॉप फिल्म से शुरुआत करने वाली कैटरीना कैफ ने कड़ी मेहनत से खुद को टॉप पर स्थापित किया. अपने 20 साल के करियर में उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी 17 हिट फिल्मों में 'नमस्ते लंदन', 'वेलकम', 'एक था टाइगर' और 'धूम 3' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं.

काजोल (13 सुपरहिट फिल्में)- 90 के दशक से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली काजोल की अदाकारी का हर कोई दीवाना है. 1992 में 'बेखुदी' से डेब्यू करने वाली काजोल ने अब तक 40 से अधिक फिल्में की हैं. उनकी 13 सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसे कल्ट क्लासिक्स शामिल हैं.

करीना कपूर खान (13 हिट फिल्में)- करीना कपूर को इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो चुके हैं. साल 2000 में 'रिफ्यूजी' (फ्लॉप) से करियर शुरू करने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. करीना ने अब तक 13 हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'जब वी मेट', '3 इडियट्स' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहीं.

करिश्मा कपूर (13 हिट फिल्में)- 90 के दशक की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक करिश्मा कपूर ने 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' (हिट) से शानदार शुरुआत की थी. अपने 30 साल से ज्यादा के फिल्मी सफर में करिश्मा ने 13 हिट फिल्में दी हैं. 'राजा हिन्दुस्तानी', 'दिल तो पागल है' और 'बीवी नंबर 1' जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बनाया.

दीपिका पादुकोण (11 हिट फिल्में)- 2007 में 'ओम शांति ओम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से शाहरुख खान के अपोजिट डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं. 17 साल के करियर में उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्में की हैं और 11 हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'ये जवानी है दीवानी' और 'पद्मावत' जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

आलिया भट्ट (8 हिट फिल्में)- महेश भट्ट की बेटी होने के बावजूद आलिया ने अपनी पहचान अपनी एक्टिंग के दम पर बनाई है. 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया को इंडस्ट्री में 13 साल हो गए हैं. उन्होंने अब तक के करियर में 8 हिट फिल्में दी हैं, जिनमें '2 स्टेट्स', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' प्रमुख हैं.

First published on: Mar 26, 2026 02:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.