Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

20 साल तक किसी दूसरे की बीवी के साथ रहा ये एक्टर! तलाक के समय हुआ खुलासा; पैरों तले खिसक गई थी जमीन

90 के दशक में 'आशिकी' के बालू और 'जो जीता वही सिकंदर' के शेखर मल्होत्रा बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाले दीपक तिजोरी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के एक हैरान कर देने वाले खुलासे को लेकर चर्चा में रहे. दीपक तिजोरी की शादीशुदा जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने न केवल उन्हें बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था.

20 साल बाद खुला 'शादी' का राज- दीपक तिजोरी ने फैशन डिजाइनर शिवानी तोमर के साथ करीब दो दशक का समय बिताया. उनकी एक बेटी समारा तिजोरी भी हैं. लेकिन साल 2017 में एक कानूनी विवाद के दौरान दीपक को पता चला कि जिस महिला के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के 20 साल गुजार दिए, वह कानूनी रूप से कभी उनकी पत्नी थी ही नहीं.

घर से निकाले जाने पर पहुंचे थे वकील के पास- विवाद की शुरुआत तब हुई जब शिवानी को दीपक के अफेयर का शक हुआ और उन्होंने एक्टर को घर से निकल जाने को कहा. अपनी गरिमा और हक की लड़ाई लड़ने के लिए जब दीपक तिजोरी तलाक के कागजात तैयार करवाने वकील के पास पहुंचे, तब जांच में जो सच सामने आया उसने दीपक के पैरों तले जमीन खिसका दी.

बिना तलाक दिए की थी दूसरी शादी- वकील की छानबीन में पता चला कि शिवानी तोमर की पहली शादी अभी भी कानूनी रूप से वैध थी. शिवानी ने अपने पहले पति को कभी आधिकारिक तौर पर तलाक (Divorce) दिया ही नहीं था. भारतीय कानून के अनुसार, पहले पति को तलाक दिए बिना की गई दूसरी शादी अमान्य होती है, इसलिए दीपक और शिवानी का रिश्ता कभी कानूनी विवाह बना ही नहीं.

शिवानी का पलटवार- इस मामले पर शिवानी ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि उन्होंने दीपक से कुछ भी नहीं छिपाया था. शिवानी के अनुसार, उन्होंने दीपक को पहले ही बता दिया था कि उनकी पहली शादी एक गलती थी और वह कानूनी रूप से खत्म नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब जानते हुए भी दीपक ने उनके साथ इतने साल बिताए और अब विवाद होने पर इसे मुद्दा बना रहे हैं.

एक्टिंग के बाद निर्देशन में आजमाया हाथ- पर्दे पर सपोर्टिंग और नेगेटिव किरदारों से लोकप्रियता हासिल करने के बाद दीपक तिजोरी ने 2003 में फिल्म 'ओप्स' (Oops!) से निर्देशन की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'फरेब' और 'टॉम, डिक एंड हैरी' जैसी फिल्में डायरेक्ट कीं. हालांकि, उनकी पेशेवर उपलब्धियों से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी की इस उथल-पुथल ने मीडिया में सुर्खियां बटोरीं.

First published on: Mar 25, 2026 01:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.