---विज्ञापन---
Drishyam से भी 100 गुना ज्यादा सस्पेंस वाली मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, IMDb पर मिली है तगड़ी रेटिंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों साउथ की फिल्मों का जलवा बरकरार है. इसी कड़ी में मलयालम सिनेमा की एक छोटी बजट वाली मिस्ट्री-थ्रिलर 'सूक्ष्मदर्शिनी' (Sookshmadarshini) ने डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया है. बासिल जोसेफ और नाजरिया नजीम स्टारर यह फिल्म बिना किसी शोर-शराबे के बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और अब जियो हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है.

14 करोड़ का बजट और 4 गुना कमाई- 'सूक्ष्मदर्शिनी' की सफलता की कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं है. महज 14 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 54.36 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय 'वर्ड ऑफ माउथ' (दर्शकों की तारीफ) को जाता है, जिसने इसे बिना किसी बड़े प्रमोशन के सुपरहिट बना दिया.

साधारण हाउसवाइफ और रहस्यमयी पड़ोसी- फिल्म की कहानी प्रिया (नाजरिया नजीम) नाम की एक साधारण हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. उसकी शांतिपूर्ण जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी कॉलोनी में मैनुअल (बासिल जोसेफ) नाम का एक शख्स अपनी मां के साथ शिफ्ट होता है. मैनुअल की अजीबोगरीब हरकतें प्रिया का ध्यान खींचती हैं और धीरे-धीरे उसका शक यकीन में बदलने लगता है कि मैनुअल कुछ बहुत बड़ा छिपा रहा है.

अल्जाइमर या कोई खौफनाक साजिश?- कहानी में मोड़ तब आता है जब मैनुअल की मां अचानक गायब हो जाती है. मैनुअल दावा करता है कि उसकी मां को अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) है और वह कहीं भटक गई है. लेकिन प्रिया को उसकी बातों पर यकीन नहीं होता. वह खुद एक जासूस की तरह सुराग जुटाना शुरू करती है, जो उसे कॉलोनी के उन अंधेरे रहस्यों की ओर ले जाते हैं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

बासिल और नाजरिया की 'नेक्स्ट लेवल' एक्टिंग- फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके कलाकार हैं. 'मिन्नल मुरली' फेम बासिल जोसेफ ने एक रहस्यमयी किरदार को बखूबी निभाया है, वहीं नाजरिया नजीम ने एक जिज्ञासु हाउसवाइफ के रोल में जान फूंक दी है. 2 घंटे 23 मिनट की इस फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ हल्का-फुल्का ह्यूमर और इमोशंस का ऐसा तालमेल है जो आपको स्क्रीन से हटने नहीं देगा.

जियो हॉटस्टार पर 5 भाषाओं में उपलब्ध- अगर आप मिस्ट्री-थ्रिलर के शौकीन हैं और 'दृश्यम' जैसी फिल्में पसंद करते हैं, तो 'सूक्ष्मदर्शिनी' आपके लिए 'मस्ट-वॉच' है IMDb पर 7.8 रेटिंग हासिल करने वाली यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध है. एमसी जितिन के निर्देशन ने साबित कर दिया है कि एक अच्छी कहानी के लिए करोड़ों के बजट की नहीं, बल्कि बेहतरीन विजन की जरूरत होती है.