Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर आते ही तहलका मचा रही ये धांसू एक्शन थ्रिलर फिल्म, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

सनी देओल की मच अवेटेड वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी की दुनिया में भी तहलका मचा दिया है. जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का शोर है, वहीं नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 'बॉर्डर 2' रिलीज होते ही नंबर 1 की पोजीशन पर काबिज हो गई है. 1971 के युद्ध की शौर्य गाथा को समेटे यह फिल्म दर्शकों को गर्व और रोमांच से भर रही है.

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 का पायदान- सिनेमाघरों में ऐतिहासिक सफलता के बाद 'बॉर्डर 2' को 20 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया. महज 48 घंटों के भीतर इस फिल्म ने 'धुरंधर' जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए ट्रेंडिंग चार्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है. 3 घंटे 21 मिनट लंबी यह फिल्म अपनी रफ्तार और जज्बे के कारण दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल रही है.

1971 के युद्ध की अनकही गाथा- यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी में 'ऑपरेशन चंगेज खान' और उसके बाद थल सेना, वायु सेना और नौसेना के संयुक्त अभियानों को बेहद भव्य तरीके से दिखाया गया है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सेना की जांबाजी का एक डिजिटल दस्तावेज है.

असली नायकों को भावुक श्रद्धांजलि- 'बॉर्डर 2' की सबसे बड़ी ताकत इसके किरदार हैं. फिल्म के जरिए मेजर होशियार सिंह और फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों जैसे वास्तविक युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी गई है. उनकी बहादुरी के किस्सों ने दर्शकों की आंखों में आंसू और सीने में गर्व भर दिया है.

सितारों की 'महा-फौज'- फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने चिर-परिचित 'फौजी' अंदाज में नजर आए हैं. उनके साथ इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे युवा सितारों ने मोर्चा संभाला है. साथ ही मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से कहानी को और प्रभावशाली बनाया है.

बॉक्स ऑफिस के बाद डिजिटल पर 'विजय'- 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. अब ओटीटी पर इसकी सफलता ने साबित कर दिया है कि देशभक्ति और जज्बे से भरपूर कहानियों के लिए दर्शक हमेशा तैयार रहते हैं. फिल्म का निर्देशन और विजुअल इफेक्ट्स (VFX) इसे एक वर्ल्ड-क्लास वॉर फिल्म बनाते हैं.

First published on: Mar 23, 2026 02:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.