---विज्ञापन---

बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ की शोहरत से पहले संघर्ष की कहानी, Ranveer Singh ने खोला ऐसा सीक्रेट जिसने सुना रह गया सन्न

बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं, फिल्म की डिटेलिंग को लेकर जिसतनी आदित्य धर की तारीफ हो रही है, उतनी ही रणवीर सिंह के काम की जमकर सराहना देखने को मिल रही है, अब तो लोग उन्हें बॉलीवुड का 'धुरंधर' तक कहने लगे हैं, लेकिन उनका ये सफर इतना आसान नहीं था, उन्होंने भी अपनी इस सफलता से पहले उस काली सच्चाई का सामना किया जिसपर अकसर इंडस्ट्री में बात होने पर बहस छिड़ जाती है. x

रणवीर सिंह 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही रणवीर को इस दशक का सबसे बड़ा स्टार भी माना जा रहा है.

हालांकि, इस चमक-दमक और सक्सेस के पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. रणवीर का फिल्मी सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसमें कास्टिंग काउच जैसा कड़वा अनुभव भी शामिल है.

एक पुराने इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने इस घटना को याद करते हुए, बताया था, कि एक कास्टिंग एजेंट ने उन्हें अपने घर बुलाया था. जब रणवीर वहां पहुंचे और अपना पोर्टफोलियो दिखाया, तो उस व्यक्ति ने उसे देखने की बजाय अजीब और आपत्तिजनक बातें शुरू कर दीं.

उसने रणवीर से कहा, कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए स्मार्ट और सेक्सी होना जरूरी है, और फिर अनुचित प्रस्ताव भी रखा. रणवीर ने बताया, कि उस समय वे पूरी तरह हैरान रह गए थे. स्थिति इतनी असहज थी, कि उनके मन में गुस्सा और डर दोनों था.

उन्होंने साफ तौर पर उस व्यक्ति को मना कर दिया. दिलचस्प बात ये रही कि मना करने के बाद वो एजेंट अजीब तरह से उदास हो गया, जैसे कोई उसकी बात मानने से इनकार कर दे.

रणवीर ने आगे कहा, कि इस अनुभव ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया, लेकिन उन्होंने इसे एक सीख की तरह लिया. उन्होंने उस व्यक्ति के व्यवहार को ध्यान से देखा और सोचा कि भविष्य में अगर उन्हें ऐसा किरदार निभाना पड़े, तो वे उसे असलियत के करीब दिखा सकें. उन्होंने इस पूरे अनुभव को पागलपन भरा बताया.

साल 2010 में यश राज फिल्म्स के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह आज इंडस्ट्री में 16 साल पूरे कर चुके हैं. धुरंधर 2 में उनके डबल रोल जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजहरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है.

रणवीर की ये कहानी बताती है, कि सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पीछे कितनी मेहनत और मुश्किलें होती हैं. आज वे जहां हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने हर चैलेंज का डटकर सामना किया ,और खुद को साबित किया.

First published on: Mar 27, 2026 11:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.