---विज्ञापन---
‘लाइट बंद…’ Dhurandhar 2 को प्रोपगेंडा कहने वाले ध्रुव राठी की अनुपम खेर ने बंद की बोलती, बोले- ‘ये एक…’

Anupam Kher on YouTuber Dhruv Rathee: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' देख ली है. ये फिल्म देखने के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस मूवी का रिव्यू किया और रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही, उन्होंने बिना नाम लिए प्रोपगेंडा कहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी पर तीखा हमला किया है.

अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने आदित्य धर को इसकी बधाई देने के लिए फोन किया था. इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए फिल्म को प्रोपगेंडा बताने वालों की बोलती भी बंद की है.

अनुपम ने वीडियो में कहा, 'जो लोग इसे राष्ट्रवाद से भरी और प्रोपगेंडा फिल्म बता रहे हैं… मुझे उन पर बहुत तरस आता है. शुरू में फिल्म देखने से पहले, मुझे गुस्सा आया क्योंकि उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपगेंडा फिल्म कहने की कोशिश की. जो लोग इसे प्रोपगेंडा फिल्म कहते हैं, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए…'

अनुपम ने अपने हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'धुरंधर 2 जबरदस्त है! आदित्य धर एक रॉकस्टार हैं! कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं. आप फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं और आपके भीतर एक खामोशी छा जाती है जो सब कुछ कह देती है, लेकिन कुछ समझा नहीं पाती.

उन्होंने आगे लिखा, 'धुरंधर देखने का अनुभव कुछ ऐसा ही था. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह एक एक्सपीरियंस है, एक फीलिंग है. यह एक ऐसी यात्रा जो चुपचाप आपके दिल में उतर जाती है और फिर जाने से इनकार कर देती है.

अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने लिखा, धुरंधर में कुछ ऐसे पल हैं जो सिर्फ स्क्रीन पर नहीं चलते, वे आपके साथ रहते हैं, लाइट बंद होने के बहुत बाद तक.'

वीडियो में अनुपम ने फिल्म को प्रोपगेंडा बताने वाले लोगों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने फिल्म को एक्सिलेंट बताते हुए कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जो हमें अपने देश पर गर्व का एहसास कराती है.

बता दें कि हाल ही में फेमस यूट्यूबर ध्रव राठी ने अपने X पोस्ट में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को भाजपा की प्रोपगेंडा फिल्म कहा था.