---विज्ञापन---

धुरंधर 2 की आंधी में इस साउथ फिल्म ने बजाया विदेश में डंका, तीन दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन

आदित्य धर की डायरेक्शन फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस मूवी का सोशल मीडिया पर भी काफी बज देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं यह बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने महज 4 दिनों में दुनिया भर में 700 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि इस बीच साउथ की एक मूवी रिलीज हुई है, जो कि विदेशों में काफी पसंद की जा रही है और इस फिल्म ने धुरंधर 2 के क्रेज के बीच अच्छा कलेक्शन कर लिया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साउथ फिल्म आडू 3 की. इस मूवी में ऐसे तो कोई बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन फिर भी यह विदेशों में खूब चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी को धुरंधर 2 के रिलीज के बीच शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आडू 3 ने भारत से ज्यादा विदेशों में कमाई कर ली है. आडू 3 वीकेंड जल्द ही अपने बजट को निकाल लेगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपये है. जानकारी के मुताबिक आडू 3 ने केरल में 20.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा भारत में अन्य जगहों को मिलाकर इस मूवी ने सिर्फ 3.50 करोड़ की ही कमाई की है. इस तरह से भारत में फिल्म ने कुल 23.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

दूसरी ओर दुनिया भर के कलेक्शन पर नजर डालें तो ओवरसीज में इस मूवी ने 43 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दुनिया भर में फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में 66.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जिसका मतलब है कि फिल्म सिर्फ 4 करोड़ रुपये पीछे है और अगर इसी रफ्तार से इसकी कमाई चलती रही तो जल्द ही यह 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और अपना बजट निकाल लेगी. वहीं, हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इसने चार दिनों में लगभग 85 करोड़ का कलेक्शन दुनिया भर में कर लिया है.

आडू 3 को लेकर बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में जय सूर्या, वेदिका, अथिरा पटेल, विनायकन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म का डायरेक्शन मिधुन मैनुअल थॉमस ने किया है. वहीं, इस मूवी की कहानी शाजी पप्पन के बारे में है, जिसका रोल जयसूर्या निभा रहे हैं. वह अपने गिरोह के साथ एक दिव्य पत्थर स्टार डस्ट की तलाश में निकलते हैं. जो कि 1790 के दशक को वर्तमान के समय से जोड़ता है.

बता दें कि धुरंधर 2 की रिलीज से कई फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है. यहां तक कि कई मेकर्स ने धुरंधर 2 के कारण अपनी फिल्मों की रिलीज डेट भी टाल दी थीं. वहीं धुरंधर 2 के साथ पवन कल्याण स्टारर फिल्म उस्ताद भगत सिंह रिलीज हुई थी, जिसका कलेक्शन फिलहाल 4 दिनों में सिर्फ 80 करोड़ हुआ है. लेकिन इस मूवी का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि क्या धुरंधर 2 के क्रेज के बीच अन्य फिल्में अच्छी कमाई कर पाएगी या फिर जल्द ही बॉक्स ऑफिस से गायब हो जाएंगी.

First published on: Mar 23, 2026 06:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.