---विज्ञापन---

कौन हैं Alakh Pandey, जो नेटवर्थ के मामले में सलमान खान और अमिताभ बच्चन को भी देते हैं टक्कर?

Alakh Pandey Net Worth: हाल ही में Netflix पर आई सीरीज ‘हैलो बच्चों’ में अलख पांडे के सफर को दिखाया जा रहा है. इस सीरीज में एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अलख पांडे का किरदार निभाया है. प्रयागराज से आने वाले अलख ने शिक्षा के क्षेत्र में अलग ही नाम बनाया है. आज उनकी गिनती भारत के सबसे अमीरों के लिस्ट में भी हो रही है. नेटवर्थ के मामले में अलख अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान से भी आगे हैं.

नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘हैलो बच्चों’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इस सीरीज में फिजिक्स टीचर अलख पांडे का जीवन दिखाया गया है. अलख ने अपनी मेहनत और लगन से ऐसा एम्पायर बनाया जिसके आगे बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स की नेटवर्थ भी कम है.

अलख पांडे फिजिक्स वाला के रूप में भी जाने जाते हैं, जो स्टूडेंट्स को IIT, JEE और NEET जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम क्रैक करने में मदद सकते हैं. छात्रों को अलख बहुत कम खर्च में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ने में मदद करते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में आज अलख पांडे ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है.

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, अलख पांडे की नेट वर्थ 14,510 करोड़ है, जो उन्हें भारत के सबसे अमीर शिक्षकों में से एक बनाता है. अलख ने 2016 में एक YouTube चैनल से अपनी यात्रा शुरू की थी. बाद में देशभर में वो बच्चों के फेवरेट टीचर बन गए और फिजिक्स वाला नाम की कंपनी खोली.

आज फिजिक्स वाला के मालिक अलख पांडे की नेट वर्थ भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार और सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान से लगभग 2000 करोड़ ज्यादा है. वहीं सलमान खान की नेटवर्थ लगभग 2900 करोड़ है, और फिजिक्स वाले के मालिक के पास सलमान खान से 400% ज्यादा संपत्ति है.

इस मामले में अलख बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से भी आगे हैं. अलख की संपत्ति अमिताभ बच्चन से 8.9 गुना ज्यादा है. इस समय अलख नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज 'हेलो बच्चों' की वजह से चर्चा में हैं. इस सीरीज में अलख पांडे के सफर को दिखाया गया है.

First published on: Mar 09, 2026 07:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.