Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

इस सुपरस्टार के बेटे पर सालों तक लगा रहा फ्लॉप का ठप्पा, फिर किया ऐसा काम कि तारीफ में बदली हर एक बेइजत्ती

Actor Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर एक एक्टर के लिए अपना सफल करियर बनाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है, फिर चाहे वह कोई आउटसाइडर हो या फिर किसी सुपरस्टार का बेटा हो. आज आपको ऐसे ही एक स्टार किड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर सालों फ्लॉप का ठप्पा लगा रहा है.

आज हम जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय खन्ना हैं, जो इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' में अपने किरदार रहमान डकैत के नाम से पहचाने जा रहे हैं. 'धुरंधर 2' रिलीज होने के बाद भी लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी बरकरार है.

अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर विनोद खन्ना और पहली पत्नी गीतांजलि ताल्यारखान के घर में हुआ. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल, बाबुलनाथ से ली थी.

अक्षय खन्ना अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से की थी. लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई. इसी साल उन्होंने जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई.

अक्षय खन्ना अपने की करियर में कई हिट फिल्में दी, जिसमें 'ताल', 'हंगामा', 'हलचल', '36 चाइना टाउन' और 'हमराज' जैसी फिल्में शामिल है. कई फिल्में ऐसी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हुई, उसमें अक्षय के काम की खूब तारीफ की गई.

इसके बाद अक्षय खन्ना की जिंदगी में दौर आया, जब उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होने लगीं और उन पर फ्लॉप हीरो का ठप्पा लग गया. इसके बाद अक्षय 4 साल के लंबे ब्रेक पर चले गए.

इसके बाद साल 2016 में फिल्म 'डिशूम' से उन्होंने फिल्मों में वापसी की. इसके बाद वो फिल्म 'मॉम', 'सेक्शन 375', 'दृश्यम 2' और 'छावा' जैसी हिट फिल्मों में नजर आए. इसी बीच साल 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' ने अक्षय खन्ना को दुनियाभर में रहमान डकैत के नाम से फेमस कर दिया है.

First published on: Mar 28, 2026 07:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.