---विज्ञापन---
फरमान खान की दुल्हन बनते ही मोनालिसा ने खोले परिवार के काले चिट्ठे, बोलीं- पिता अय्याश और मां शराबी…

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बाद जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में हैं, हाल ही में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए, इतना ही नहीं वायरल गर्ल ने अपने माता-पिता पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कई ऐसे राजों से पर्दा उठाया जिसे उनने के बाद हर फैंस सदमे में हैं.

सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हुईं मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी और बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में फरमान खान के साथ निकाह करने के बाद उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने आकर अपने परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है.

मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने अपने बचपन से जुड़े दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने दावा किया, कि उन्हें कभी माता-पिता का प्यार नहीं मिला. उनकी मां शराब की लत में डूबी रहती थीं, जबकि पिता पर उन्होंने अय्याशी और कई महिलाओं के साथ रिश्ते रखने का आरोप लगाया.

मोनालिसा ने कहा, कि उनके पिता ने उन्हें तब तक एक्सेप्ट नहीं किया, जब तक वे सोशल मीडिया पर वायरल होकर मशहूर नहीं हो गईं. जैसे ही नाम और पैसा मिला, परिवार का रवैया बदल गया.

उन्होंने एक हैरान करने वाली घटना भी बताई. मोनालिसा के अनुसार, बचपन में जब उन्हें सांप ने काट लिया था, तब परिवार ने इलाज कराने के बजाय उन्हें यूं ही छोड़ दिया था.

उन्होंने ये भी कहा, कि उन्होंने अपने भाई-बहनों की जिम्मेदारी खुद संभाली, जबकि उनके माता-पिता को सिर्फ पैसों से मतलब था. मोनालिसा ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए, कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें ठीक से आराम तक नहीं करने दिया गया. उन्होंने ये भी दावा किया, कि उनके साथ काम के नाम पर गलत व्यवहार किया गया.

हालांकि, उन्होंने साफ किया, कि उन्होंने अपनी फिल्म की जिम्मेदारी पूरी कर ली है, और उनकी शादी का इससे कोई संबंध नहीं है. अपनी शादी को लेकर उठ रहे विवादों पर भी मोनालिसा ने खुलकर बात की.

उन्होंने लव जिहाद जैसे आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए, कहा कि ये उनका निजी फैसला है. उन्होंने कहा, कि वे और फरमान एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, और साथ रहना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी उन्हें अलग करने की कोशिश न करे.

बहरहाल, मोनालिसा के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. जहां कुछ लोग उनके सपोर्ट में खड़े हैं, वहीं कई लोग इन आरोपों पर सवाल भी उठा रहे हैं, लोगों का मानना है, कि मोनालिसा के पिता ने हर कदम पर अपनी बेटी का साथ दिया है.